अन्‍य
Trending

08 लीटर अवैध महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

बलरामपुर

अवैध शराब पर की गई कार्यवाही

08 लीटर अवैध महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त

बलरामपुर। 04 फरवरी 2026, राजेन्द्र कटारा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.एन साहू के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग द्वारा जिले के पुलिस चौकी तातापानी के अंतर्गत 01 प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि ग्राम सेंदुर निवासी श्रीमती सीता देवी के पास से 08 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button