अन्‍य
Trending

25 वर्षों का उजाला: अहिवारा में रजत महोत्सव की धूम

  • 25 वर्षों का उजाला: अहिवारा में रजत महोत्सव की धूम
  • उपभोक्ताओं और सेवाभावी कर्मचारियों को मिला सम्मान

दुर्ग। 03 फरवरी 2026, अहिवारा संभाग एवं वितरण केंद्र अहिवारा के संयुक्त तत्वाधान में वार्ड क्रमांक 12 स्थित मंगल भवन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित इस उत्सव में न केवल विकास की गाथा दोहराई गई, बल्कि बिजली विभाग की रीढ़ कहे जाने वाले उपभोक्ताओं और कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान कर रिश्तों की नई मिसाल पेश की गई।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष, जनपद पंचायत धमधा श्री लीमन साहू और अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अहिवारा श्री विद्यानंद कुशवाहा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि अहिवारा श्री सतीश साहू, अध्यक्ष, सरपंच संघ श्रीमती दामिनी साहू, पार्षद द्वय श्री अनुज साहू एवं श्री पुरुषोत्तम वर्मा एवं अध्यक्ष, सहकारी समिति अहिवारा श्री पवन जैन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और उपभोक्ताओं का पुष्पगुच्छ से गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के सफर में विद्युत विभाग के योगदान को रेखांकित किया और बेहतर भविष्य का संकल्प लिया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उपभोक्ताओं का सम्मान रहा। विभाग ने पारदर्शिता और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि, सोलर एवं बीपीएल श्रेणी के कुल 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, विभाग के समर्पित सेवाभावी सेवानिवृत्त कर्मचारी लाइन इंस्पेक्टर श्री नरेश सेन को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता, दुर्ग वृत्त श्री आर.के. मिश्रा, कार्यपालन अभियंता अहिवारा श्री टी.एल. सहारे, सहायक अभियंता श्री विजय बंजारे एवं कनिष्ठ अभियंता श्री संदीप वर्मा ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button