
भिलाई। रेल्वे स्कूल बी एम वाई चरोदा,1990-91 बैच के सहपाठियों का ग्रुप जो कि “स्कूल मितान” ग्रुप के नाम से जाना जा रहा है। 1 फरवरी 2026 को आयोजित होटल फ्लोर इन सुपेला भिलाई में सहपाठियों का मिलन समारोह का आयोजन किया गया।


बता दें कि यह आयोजन केवल सहपाठियों का एक मिलन समारोह ही नहीं, बल्कि अपने स्कूल की स्मृतियां, गुरुओं से मिले संस्कार, माता-पिता की संघर्ष एवं उनकी अपेक्षाओं और बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ एक भावनात्मक विचार एवं अनुभवों को आदान प्रदान करने का अमूल्य अवसर रहा। सहपाठियो ने कार्यक्रम में अपने अपने अनुभव एवं विचारो को व्यक्त किया, कार्यक्रम पूर्ण मर्यादा और अनुशासन के साथ गरिमामय सम्पन्न हुआ।
रेल्वे “स्कूल मितान” 1990-91 ग्रुप के सहपाठियों का मूल उद्देश्य सहपाठियों में आपसी प्रेम, आत्मीयता एक दुसरे के सुख दुख में शामिल हो सके और सहपाठियों का विकास कैसे हो, संस्कारों के साथ सब एकजुट रहे। स्कूल मितान” का पावन मिलन समारोह अविस्मरणीय बने, यही कामना करते हुए दिल से सभी स्कूल सहपाठी एक दूसरे को शुभकामनाएँ दी। “स्कूल मितान” 2026 के इस सफल आयोजन समारोह एवं प्रयास के लिए देवेश चौरसिया एवं वेदप्रकाश पांडे को धन्यवाद अर्पित किया गया। “स्कूल मितान” 2026 के सहपाठी मिलन समारोह में सहपाठी उपस्थित रहे।