अन्‍य
Trending

वार्ड भ्रमण में निकले
मंत्री गजेन्द्र यादव का नागरिक साक्षात्कार

दुर्ग। प्रात: वार्ड भ्रमण में निकले कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव आज वार्ड मोहननगर, आमापारा और आर्यनगर पहुंचकर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वार्डवासीयो ने उन्हें वार्ड के विकास और मूल समस्याओ पर ध्यानाकृष्ट कराया। श्री यादव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित दस्तावेज़ों को साझा किया। 

कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने वार्ड की समस्या का निवारण करने और विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की, जिस पर उन्होंने जनता की समस्याओ का निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी मंज़ूरी की गई योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र नागरिकों को मंज़ूरी का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। वार्ड भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री यादव ने महतारी वंदन योजना, आवास गृह के हितग्राहियों से भी चर्चा की।

वार्ड 12 के नागरिकों ने क्षेत्र में खेल मैदान, सड़क, नाली निर्माण एवं मैदान के पास स्थित खाली भूमि को सुव्यवस्थित कर विवाहिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजनों के लिए डोमशेड एवं एकल भवन निर्माण की मांग रखी।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क में लगे हैं जनता के बीच जाकर उनकी चिंताओं को समझ रहे हैं। जनता जनार्दन से सीधा संवाद ही सुशासन की स्थापना है, और क्षेत्र की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जायेगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल के सदस्य आशीष चंद्राकर, मनोज सोनी, अध्यक्ष बंटी चौहान, संदीप भाटिया, महेश देवांगन, अमित अगने, मनोज कुमार सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button