दुर्ग। छत्तीशगढ़ विष्णु देव साय के मंशा के अनुरूप कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार का जिले में शुभारंभ मंगलवार 08 अप्रैल से किया गया। सुशासन तिहार समस्याओं का समाधान है। प्रथम चरण 08 से 11 अप्रैल तक आम जनता से समस्या संबंधी आवेदन लिए जाएंगे। द्वितीय चरण में आवेदनों का निराकरण एवं तृतीय चरण 05 से 31 मई 2025 समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार को लेकर ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुशासन तिहार के प्रथम चरण के दूसरे दिन 09 अप्रैल 2025 को कुल 13854 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 13456 मांगे व 398 आवेदन शिकायत से संबंधित है। सबसे सर्वाधिक जनपद पंचायत पाटन में 7086 आवेदन और जनपद पंचायत दुर्ग में 3793 आवेदन प्राप्त हुए।सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिला कार्यालय में 40 जिसमें 14 मांग एवं 26 शिकायत, जिला पंचायत दुर्ग में 02 जिसमें 02 मांग, नगर पालिक निगम दुर्ग में 294 जिसमें 231 मांग एवं 63 शिकायत, नगर पालिक निगम भिलाई में 187 जिसमें 125 मांग एवं 62 शिकायत, नगर पालिक निगम रिसाली में 104 जिसमें 82 मांग एवं 22 शिकायत, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा में 104 जिसमें 82 मांग एवं शिकायत 22, नगर पालिक परिषद अहिवारा में 23 जिसमें 18 मांग एवं 08 शिकायत, नगर पालिक परिषद कुम्हारी में 71 जिसमें 67 एवं 04 शिकायत, नगर पालिक परिषद जामुल में 42 जिसमें 41 मांग एवं 01 शिकायत, नगर पंचायत धमधा में 74 जिसमें 73 मांग एवं 01 शिकायत, नगर पंचायत पाटन में 42 जिसमें 38 मांग एवं 04 शिकायत, नगर पंचायत उतई में 647 जिसमें 640 मांग एवं 07 शिकायत, नगर पंचायत अमलेश्वर में 43 जिसमें 27 मांग एवं 16 शिकायत के प्राप्त हुए। इसी प्रकार अनुविभागीय कार्यालय दुर्ग में 03 आवेदन प्राप्त हुए जो मांग 01 एवं 02 शिकायत हैं। धमधा में 04 जिसमें मांग 03 एवं 01 शिकायत, पाटन में 02 जिसमें मांग 01 एवं 01 शिकायत हैं। भिलाई 3 में 01 आवेदन प्राप्त हुए जो शिकायत हैं। जनपद पंचायत दुर्ग में 3793 आवेदन जिसमें 3775 मांग एवं 18 शिकायत, धमधा में 1259 जिसमें मांग 1208 एवं 51 शिकायत, पाटन में 7086 आवेदन जिसमें 7014 मांग एवं 72 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए है। तहसील कार्यालय दुर्ग में 09 आवेदन जिसमें 04 मांग एवं 05 शिकायत प्राप्त हुए हैं, तहसील कार्यालय धमधा में 02 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 02 आवेदन मांग प्राप्त हुए है। तहसील कार्यालय पाटन में 03 आवेदन प्राप्त हुए जो 02 मांग एवं 01 शिकायत हैं। तहसील कार्यालय भिलाई 03 में 18 आवेदन जिसमें 5 मांग और 13 शिकायत एवं तहसील कार्यालय अहिवारा में 01 आवेदन प्राप्त हुए है जो 01 मांग आवेदन प्राप्त हुए।
Read Next
दुर्ग
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
