अन्‍य

भारत में पिछले 24 घंटे में 38,164 नए कोविड-19 केस, लगातार पांचवें दिन मौतों का आंकड़ा 600 से कम

कोविड 19: बीते 24 घंटें में 38164 पॉजिटिव, लगातार पांचवें दिन 600 से कम मौतें
file photo

e0a4ade0a4bee0a4b0e0a4a4 e0a4aee0a587e0a482 e0a4aae0a4bfe0a49be0a4b2e0a587 24 e0a498e0a482e0a49fe0a587 e0a4aee0a587e0a482 38164 e0a4a8 60f588edbbc7f

आउटलुक टीम

इसे भी पढ़ें

देश में कोरोना के नए मरीज और डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या लगभग समान हो गई है। पिछले 24 घंटें में कोविड-19 के 38,164 नए मामले और 38,660 नए डिस्चार्ज दर्ज किए गए। वहीं 499 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी। राहत की खबर है कि लगातार पांचवें दिन मौत का आंकड़ा 600 से नीचे चल रहा है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,21,665 है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की खबर के मुताबिक दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.61% है, दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 28 दिनों से 3% से कम है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.32% हो गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14,63,593 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44,54,22,256 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13,63,123 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 40,64,81,493 हुआ।

कोरोना के कुल आंकड़ें-

कुल मामले : 3,11,44,229
सक्रिय मामले : 4,21,665
कुल डिस्चार्ज : 3,03,08,456
मरने वालों की संख्या : 4,14,108
कुल टीकाकरण : 40,64,81,493

पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित राज्य

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में लगा आंशिक लॉकडाउन

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button