छत्तीसगढ़

खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किये जा रहे हरसंभव प्रयास : विष्णुदेव साय

रायपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेलों के विकास तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य के खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। श्री साय आज भिलाई में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर चैम्पियनशिप 2024-25 के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रथम वाहिनी भिलाई में स्थित इंडोर स्टेडियम के अपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की।

   गौरतलब है कि यह चैम्पियनशिप 23 सितम्बर से प्रारंभ हुई थी। खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री विजय बघेल, दुर्ग शहर के विधायक श्री गजेन्द्र यादव, अहिवारा के विधायक श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व विधायक श्री लाभचंद बाफना सहित राज्य के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, भारतीय पुलिस कंट्रोल बोर्ड के प्रतिनिधि चेयरमेन श्रीमती विनीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा, सेनानी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र भिलाई श्री राजेश कुकरेजा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button