अन्‍य

गुजरात: पति और गांव वालों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, लगाया ये आरोप

गुजरात: पति और गांव वालों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, लगाया ये आरोप

e0a497e0a581e0a49ce0a4b0e0a4bee0a4a4 e0a4aae0a4a4e0a4bf e0a494e0a4b0 e0a497e0a4bee0a482e0a4b5 e0a4b5e0a4bee0a4b2e0a58be0a482 e0a4a8 60f03a44dee8c

आउटलुक टीम

गुजरात में दाहोद जिले के धानपुर तालुका के खजूरी गांव में एक व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध रखने के आरोप में 23 वर्षीय आदिवासी महिला को उसके पति एवं गांव वालों ने सजा देते हुए कथित तौर पर उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

धानपुर पुलिस थाने के उप निरीक्षक बी एम पटेल ने बताया कि इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। यह घटना इस माह के शुरुआत में हुई और मामला प्रकाश में आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पटेल के मुताबिक बुधवार को पीड़ित महिला के पति और 18 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 6 जुलाई को आदिवासी बहुल धानपुर तालुका के खजूरी गांव में हुई थी।

पटेल ने कहा कि वायरल वीडियो में पीड़ित महिला का पति और अन्य लोग उसे घसीटते, पिटाई करते और निर्वस्त्र कर घुमाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में ज्यादातर महिला के रिश्तेदार हैं और उन्होंने गांव की अन्य महिलाओं और बच्चों के सामने इस घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि महिला को सजा के तौर पर उसके पति को कंधे पर उठाकर चलने के लिए भी मजबूर किया गया।
अधिकारी ने कहा कि वीडियो में कुछ महिलाएं पीड़िता को कपड़े से ढंकने की कोशिश करती दिख रही हैं, जिन्हें आरोपी हटाता दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button