अन्‍य

कोविड-19: एक दिन में 38,792 नए मामले और 41,000 हुए ठीक, इन राज्यों में अब भी खतरा

कोविड-19: एक दिन में 38,792 नए मामले और 41,000 हुए ठीक, इन राज्यों में अब भी खतरा
file photo

e0a495e0a58be0a4b5e0a4bfe0a4a1 19 e0a48fe0a495 e0a4a6e0a4bfe0a4a8 e0a4aee0a587e0a482 38792 e0a4a8e0a48f e0a4aee0a4bee0a4aee0a4b2e0a587 60ef1f16e302e

आउटलुक टीम

देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में बढोतरी देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में 38,792 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,09,46,074 हुई। 624 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,11,408 हो गई है। 41,000 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3,01,04,720 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,29,946 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 37,14,441 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 38,76,97,935 हुआ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,15,501 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43,59,73,639 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

इन राज्यों में नियंत्रण से बाहर कोविड

देश के चार पूर्वोत्तर राज्य ऐसे हैं यहां स्थिति अनियंत्रित हो गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिक्किम में जांच पॉजिटिविटी दर 19.5 %, मणिपुर में 15%, मेघालय में 9.4% और मिजोरम में 11.8% है। विश्व स्वास्थय संगठन (डब्ल्यूएचओ) का मानना है कि यदि जांच पॉजिटिविटी दर 10% से ज्यादा हो तो तब इसका मतलब है कि संक्रमण नियंत्रण से बाहर हो चला है। वहीं इन पूर्वांचल के अन्य राज्यों में कभी भी कई राज्य ऐसे हैं जहां संक्रमण की दर 5% से अधिक हैं जिसमें अरुणांचल प्रदेश (7.4% ), नागालैंड (6% ) और त्रिपुरा (5.6% ) शामिल हैं। इन राज्यों में 2% संक्रमण दर के साथ असम में अब भी स्थिति नियंत्रित है।

कोरोना की दूसरी लहर के नियंत्रण के लिए देश के 8 राज्यों में अभी भी पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां है। जिनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा औऱ पुडुचेरी शामिल है। यहां पिछले लॉकडाउन की तरह अब भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन लागू है। यहां प्रतिबंधों के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक,महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button