
भिलाई/ जामुल। अध्यक्ष हटाओ, और cmo हटाओ की नारों से गुंजा जामुल, आक्रोषित जनता ने माँगा इस्तीफा और मटका तोड़ किया जंगी प्रदर्शन किया।
जी हां जनता का मांग और नगर पालिक पंचायत जामुल अध्यक्ष एवं सीएमओ के मनमानी के खिलाफ कांग्रेसी पार्षद और नगरवासियो के द्वारा एक दिवसीय जंगी धरना, प्रदर्शन, घेराव कर जामुल TI की उपस्थिति में तहसीलदार पटेल को ज्ञापन सौपा गया।

ज्ञापन के मांग पत्र में नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष और cmo के मनमानी एवं अड़ियल रवैए एवं न.पा.प.जामुल में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोषित जामुल के नगर वासियों ने कांग्रेसी पार्षदो के द्वारा 12 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा साथ ही साथ मांग पूरा न होने पर न.पा.प.अध्यक्ष और न.पा.प.सीएमओ को हटाये जाने की मांग किया गया है और उक्त मागो को 15 दिन के अंदर पूरा नही किये जाने पर बड़ी जनांदोलन किया जायेगा जिसके जिम्मेदारी पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशाशन होगा।
*आंदोलन के प्रमुख मांगे*
1. पेय जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सफाई व्यवस्था को सुधारा जाय।
2. अवैध प्लाटिंग अवैध भवन निर्माण पर तत्काल रोक लगाने कार्यवाही हो।
3. वार्ड क्र. 3 में सौन्दर्य करण के नाम 17. 50 लाख रूपये की लूट के खिलाफ जांच कर ठेकेदार सबंधित लोगो के ऊपर कार्यवाही हो।
4. वार्ड क्र. 7 में सार्वजनिक शौचालय में हो रहे भ्रस्टचार के लिए ठेकेदार और संबंधित लोगो के ऊपर कार्यवाही हो।
5. प्रधानमंत्री अवास के सभी जमा आवेदन की पास होने की सूची सुचना पटल पर चस्पा हो साथ सबंधित पार्षद की सूची प्रदान करें।
6. वार्ड क्र. 8 भगवती चौक में रुके चेकर टाइल्स के कार्यो को तत्काल पूरा करें।
7. निकाय के सभी तालाबों का सफाई और जल भराव का व्यवस्था किया जाये।
8. निकाय के सभी सार्वजनिक शौचालय की सफाई और मुलभुत व्यवस्था बनाया जाये।
9. मुख्य मार्ग नंदनी रोड से संतोषी चौक होते हुए रावण भाठा यादव लकड़ी टाल लेवर केम्प तक रोड नव निर्माण किया जाये।
10. बढ़ती दुर्घटना को देखते हुए शिवपुरी मुख्य मार्ग में सुरड़ूंग तक स्पीड ब्रेकर का निर्माण किया जाये।
11. समस्त 20 वार्डो में जिन घरो को पट्टा नही मिला है उन मकानों का सर्वे करा कर पट्टा प्रदान किया जाये।
12. वार्ड क्र.10 में 11 लाख एवं 8 लाख रूपये के रुके हुए आरसीसी रोड के कार्य को तत्काल पूरा करें।
ज्ञापन पत्र में उक्त मांगो को तत्काल 15 दिन के अंदर पूरा नही किया गया तो इसे भी बड़ा जनांदोलन किया जायेगा जिसके जिम्मेदारी नपा प्रशासन और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा की बात कही गई।

उक्त धरना प्रदर्शन में न.पा. पंचायत उपाध्यक्ष सुनीता चेंनेवार, पूर्व न.पा.प. अध्यक्ष एवं वार्ड क्र. 4 पार्षद सरोजनी चंद्राकर, पूर्व उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्र. 10 पार्षद रामप्यारी वर्मा, वार्ड क्र. 6 पार्षद संजय देशलहरे, वार्ड क्र.7 पार्षद अश्वनी साहू, वार्ड क्र. 17 पार्षद दुर्गा वैष्णव, पूर्व सभा पति युवराज वैष्णव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि लेखराम साहू, भगत सिंग महामंत्री कांग्रेस, मीनू ताम्रकार, द्रोपती साहू छाया पार्षद सुमन वर्मा, प्रमिला साहू, विनय साहू ,ललिता पटेल, अभिषेक शर्मा, जनक साहू, गोपी वर्मा, चंद्रशेखर, राहुल पाल, शर्मा लक्की बंछोर, दूषयंत ठाकुर, भूपेंद्र ,कुलेश्वर साहू, आनंद भंडारकर साथ ही मानव अधिकार संगठन से संतोष दास, सरस बर्मन, दीपक मण्डावी, टी के साहू, संजय साहू,ओमप्रकाश साहू एवं समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ जामुल नगरवासी उपस्थित थे।