अन्‍य
Trending

फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत। सीएम साय ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने का आदेश दिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हुई ,उक्त घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘रायपुर के खमतराई स्थित एक फोम फैक्ट्री में आग लगने से दो महिला कर्मचारियों की मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है, मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के आदेश दे दिए हैं, ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button