अन्‍य
Trending

राजेंद्र साहू ने जनसमूह को किया सम्बोधित

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार का सशक्त जनसंपर्क

दुर्ग। दुर्ग जिले से राजेंद्र साहू, भारतीय राजनीति में एक विपणनीय नाम, जो वर्तमान में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में दमखम लगाकर जनता के बीच दौरा कर रहे है। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में उनका जनसंपर्क गहरा और प्रभावशाली रहा है। जहाँ भी वे जाते हैं, वहां की जनता फूलमालाओं से लाद उनका ऐतिहासिक स्वागत कर उन्हे भरपूर समर्थन दे रही है।

 उनके साथ भिलाई नगर निगम के महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर, बृजमोहन सिंह, एमआईसी सदस्य सन्दीप निरंकारी, वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद रामानन्द मौर्य, वार्ड नम्बर 21 की पार्षद नेहा साहू, वार्ड नम्बर 16 के पार्षद केशव चौबे ने सक्रिय सहभागिता दी। सभी वार्डों में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें राजेंद्र साहू ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीबों, किसानों और मजदूरों की पार्टी के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर आलोचना की, विशेष रूप से उद्योगपतियों के हितों के पक्ष में काम करना बताया। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की यथावत बनी जनसमस्याओं का निराकरण नहीं किया जाने पर भी पूर्व सांसद पर कटाक्ष किया। और पत्रकारों से चर्चा में बताया कि भाजपा चंदा दो धंधा लो पर काम कर रही है, अन्यथा ईडी सीबीआई और आईबी के अधिकारी करवाही के लिए पहुंच जाते है, मध्यम और गरीब वर्ग, व्यापारी भाजपा शासनकाल में परेशान है। बेरोजगारों को ठगा जा रहा है। कांग्रेस शासनकाल में न्याय, नीति और सुरक्षा स्पष्ट रही। देश की सार्वभौमिक राष्ट्रीय संपत्ति एवं संसाधनों को नहीं बेचा गया, बेरोजगारो को रोजगार के निर्धारित मापदंडों पर रोजगार दिया जाता रहा।

 लोकसभा प्रत्याशी राजेंद्र साहू ने अपने भावी कार्यकाल के लिए एक आम कार्यकर्ता के रूप में जनता के बीच अपना स्थान स्थापित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों को भारतीय संविधान और लोकतंत्र के महत्व पर भी जागरूक किया। उनके इस भाषण से स्पष्ट है कि उनका लक्ष्य लोकसभा में जनता की आवाज को सुनना और उनके हित में काम करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button