छत्तीसगढ़

दुर्ग जिले के सुपेला में नेशनल हाइवे पर बने फ्लाई ओवर ब्रिज को 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बंद कर दिया गया

दुर्ग जिले के सुपेला में नेशनल हाइवे पर बने फ्लाई ओवर ब्रिज को 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 8 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने यह निर्णय ब्रिज में मेंटेनेंस काम करने के चलते लिया है।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि, फ्लाई ओवर ब्रिज में मरम्मत का काम सोमवार 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। यह 8 दिनों में पूरा होगा। इसके बाद 30 अप्रैल को फिर से पहले की तरह ब्रिज को खोल दिया जाएगा।
हर समय रहता है हैवी वाहनों का अधिक दबाव।
उन्होंने बताया कि कुम्हारी में बने फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब रायपुर से दुर्ग तक जितने भी फ्लाई ओवर ब्रिज हैं, सभी की तकनीकी खामी को देखा जाएगा। पहले ओवर ब्रिज की टेक्निकल फाल्ट को सही किया गया। सुपेला से चंद्रा मौर्या ओवर ब्रिज की तकनीकी खामी दूर किया जाएगा। जिस वजह से ब्रिज के दोनों मार्ग से आवागमन पूरा बंद किया जाएगा।

सर्विस रोड पर बढ़ेगा वाहनों का दबाव

फ्लाई ओवर ब्रिज को बंद कर देने से ब्रिज के नीचे छोटी गाड़ियों को आने-जाने के लिए जो सर्विस रोड बनाई गई है, उसमें वाहनों का लोड बढ़ जाएगा। सबसे बड़ी समस्या यह है कि चंद्रा मौर्या और सुपेला थाने के पास रायपुर से भिलाई की तरफ जाने वाली सर्विस रोड में जगह काफी कम है।

इससे यहां वाहनों का दबाव बढ़ने पर दुर्घटना की आशंका भी बढ़ेगी। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

शहर के लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

22 अप्रैल से फ्लाई ओवर ब्रिज को बंद किया जा रहा है। आज के दिन ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। ऐसे में शहर की गाड़ियों का भी दबाव अधिक रहेगा। इन सब कारणों को देखते हुए यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वो पॉवर हाउस से नेहरू नगर आने जाने के वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। हाईवे के मार्ग का प्रयोग करने से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button