देश

कहानी ‘सूर्य तिलक’ की, इन मंदिरों में भी किरणें करती हैं देवी-देवताओं का अभिषेक?



नई दिल्ली । इस वर्ष राम नवमी का पर्व खास होने जा रहा है। अयोध्या में भव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम नवमी की विशेष तैयारियां की हैं। इसके तहत राम नवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। इसके लिए 17 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे का समय तय किया गया है। इसी समय राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा।



राम लला का सूर्य तिलक किस तरह से किया जाएगा?

दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें राम लला के मस्तक पर पड़ेंगी। निरंतर चार मिनट तक किरणें राम लला के मुख मंडल को प्रकाशमान करेंगी। राममंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि श्रीराम लला का सूर्य तिलक करने की तैयारी संपूर्ण परिश्रम से हो रही है। संभव है कि राम नवमी पर वैज्ञानिकों का प्रयास फलीभूत हो जाए। तकरीबन 100 एलईडी स्क्रीन के जरिए इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।कहानी ‘सूर्य तिलक’ की, इन मंदिरों में भी किरणें करती हैं देवी-देवताओं का




Related Articles

Leave a Reply

Back to top button