राजनीति

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के विवादित बोल, राजगढ़ में बोले- दिग्विजय को हराकर पाकिस्तान भेजो



राजगढ़ । मध्य प्रदेश भाजपा के नेता रामेश्वर शर्मा ने राजगढ़ में विवादित बयान दिया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पापी कहकर पुकारा। फिर जनता से अपील की कि कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को हराकर इस्लामाबाद भेजिये। वह यहां पर नहीं रुके। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उल्लू का पट्ठा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 55 साल का बूढ़ा कहकर संबोधित किया। राजगढ़ सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के सामने मौजूदा भाजपा सांसद रोडमल नागर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने नागर के समर्थन में राजगढ़ जिले के ब्यावरा में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह पापी हैं। पहले दस साल और दो बार दिग्विजय सिंह को जिताया और यह आप लोगों ने गलती की। इस बार उन्हें हराकर सीमा के पार इस्लामाबाद (पाकिस्तान) भेजना है। इसके बाद रामेश्वर शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उल्लू का पट्ठा और राहुल गांधी को 55 साल का बूढ़ा कह दिया। उन्होंने कहा कि ये लोग सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करते हैं। अगली बार जब स्ट्राइक करेंगे तो इन बंदरों को हवाई जहाज से बांधकर भेज देंगे तो इन्हें सबूत मिल जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button