
नमस्कार! आज आईपीएल 2024 के 19वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से है। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी के लिए इस सीजन अबतक प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और उसने अबतक चार में से सिर्फ एक मुकाबला जीता है, जबकि राजस्थान की टीम फिलहाल टूर्नामेंट में अजेय चल रही है और उसने अबतक अपने सभी तीन मैच जीते हैं।