खेल

भारतीय तेज गेंदबाज शिवम मावी चोटिल होकर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

लखनऊ सुपरजायंट्स को आईपीएल 2024 सीजन में जोरदार झटका लगा है। प्रमुख तेज गेंदबाज शिवम मावी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। एलएसजी ने बुधवार को एक वीडियो जारी करके मावी के बाहर होने की पुष्टि की। शिवम मावी को मौजूदा सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आईपीएल में दो साल में पहला मैच खेलने का इंतजार कर रहे मावी की वापसी को करारा झटका लगा है। याद दिला दें कि शिवम मावी ने पिछले साल गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्‍व किया था, लेकिन तब भी उन्‍हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उत्‍तर प्रदेश के तेज गेंदबाज को आईपीएल 2024 नीलामी में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। बहरहाल, वीडियो में मावी ने खुलासा किया कि उन्‍हें टीम से जुड़ते समय चोट जरूर थी, लेकिन उन्‍हें उम्‍मीद थी कि सीजन में खेलने का मौका मिलेगा। हालांकि, चोट के कारण उन्‍हें टीम का साथ छोड़ना पड़ा और वो रिहैब प्रक्रिया पर ध्‍यान देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button