
नई दिल्ली. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण के राज्य केरल में बड़ी सेंधमारी की है. केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भाजपा में शामिल हो गई हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने पद्मजा वेणुगोपाल को पार्टी की प्राथामिक सदस्यता दिलवाई. पद्मजा वेणुगोपाल बीते कुछ समय से कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रही थी. उनकी नाराजगी खुलकर सामने भी आ रही थी. इस बात की आशंकाएं लगाई जा रही थी कि वो पार्टी छोड़ सकती हैं.
सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पूर्व सीएम की बेटी ने गुरुवार को औपचारिक तौर पर दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी की पार्टी ज्वाइन कर ली.



