छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

नगर पालिका जामुल क्षेत्र में पूर्व में किये गये सफाई कार्य संतोष जनक नहीं अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने नराजगी जताई अधिकारियों को कड़ी निर्देश देते हुए क्या कहा पढ़िए पूरी खबर…

जामुल:- नगर पालिका जामुल क्षेत्र में नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के कड़े निर्देश के बाद उच्च अधिकारियों ने सफाई कार्य का निरीक्षण किया गौर तलब हो कि पूर्व में किये गये सफाई कार्य संतोष जनक नहीं था। जिसमें नपा अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर ने काफी नाराजगी व्यक्त किया था और नगर पालिका के उच्च अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया था। जिसके बाद सफाई सुपरवाईजरों के साथ उप अभियंता विनोद कन्नौजिया ने वार्डों का सघन निरीक्षण किया।

और सफाई कार्यों पर लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी । साथ ही पालिका क्षेत्र में स्थापित मणिकंचन केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले स्वच्छता समुह के सदस्यों को समय पर कार्य में उपस्थित होने को कहा और निर्देश दिया कि घरो से एकत्रित कचरा को पृथक पृथक लेने कहा। निरीक्षण के दौरान सफाई दरोगा महेन्द्र परगनिहा, सुपरवाईजर बशीर खान, रमेश मारकण्डे उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button