अन्‍य
Trending

आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए सतना से रवाना हुए तीन अनुयायी सालेकसा महाराष्ट्र में भीषण सड़क दुर्घटना का हुए शिकार

राजनांदगांव। आचार्य विद्यासागर महाराज के अंतिम दर्शन के लिए सतना से रवाना हुए तीन अनुयायी सालेकसा महाराष्ट्र में भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। बताया गया कि मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा सालेकसा महाराष्ट्र के पास पानगांव मुंडीपार के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा घुसी, घटना में आशीष जैन, जितेंद्र जैन और एक अन्य की मौत होने की जानकारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य प्रवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज माघ शुक्ल अष्टमी 17 फरवरी को पर्वराज के अंतर्गत उत्तम सत्य धर्म के दिन ब्रह्मलीन हो गए और शनिवार रात 2:35 बजे उनकी समाधि हुई। आचार्य श्री ने विधिवत सल्लेखना बुद्धिपूर्वक धारण कर ली थी। पूर्ण जागृतावस्था में उन्होंने आचार्य पद का त्याग करते हुए 3 दिन के उपवास गृहण करते हुए आहार और संघ का प्रत्याख्यान कर दिया था। वहीं प्रत्याख्यान और प्रायश्चित देना बंद कर दिया था। साथ ही उन्होंने अखंड मौन धारण कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button