अन्‍य
Trending

स्वामीनाथन को भारत रत्न तो दे दिया लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी रिपोर्ट लागू नहीं की पूर्व विधायक शैलेश

पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा हमारे देश की आर्थिक स्थिति में सुधार किसानों के कारण लेकिन आज उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ रहा है किसानों की मांग पर गोलियां बरसाई जा रही है जिससे किसान उत्पीड़ित होकर आत्महत्या कर रहे।

बिलासपुर। केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ आज पूरे देश में किसानों के एमएसपी के मुद्दे पर ट्रेड यूनियन काउंसिल तथा किसान मोर्चा ने भारत बद का ऐलान करते हुए प्रदेश में भी धरना आंदोलन किया। इंडिया गठबंधन ने भी ट्रेड यूनियन के आंदोलन को समर्थन देते हुए पूरे प्रदेश में कांग्रेस जन तथा इंडिया गठबंधन के 28 दलों के लोग सड़क पर उतरे हैं । देश के हजारों किलोमीटर दूर कोने कोने से किसान देश की राजधानी दिल्ली पहुंच कर किसान विरोधी बहरी सरकार से किसानों की मांग को पूरी करने जगाने को लिए धरना आंदोलन करना पड़ रहा है, जिसमे बच्चे,बूढ़े, महिला, जवान, किसान परिवारों को लगातार सड़को पर सोना पड़ रहा हैै। पर केंद्र की मोदी सरकार किसानों की मांग यूरी करने के बजाय लाठी, डंडे बरसा रही है। आंदोलनकारी किसानों पर अश्रु गैस छोड़ा जा रहा है, किसानों पर गोली दागी जा रही है,उन्हें आने से रोका जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य मिलना चाहिए।

बिलासपुर में भी संयुक्त किसान मोर्चा तथा इंडिया गठबंधन ने नेहरू चौक पर धरना देते हुए केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। इंडिया गठबंधन तथा किसान मोर्चा के आंदोलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि मोदी सरकार ने स्वामीनाथन को भारत रत्न तो दे दिया लेकिन किसानों के बनाए स्वामीनाथ के रिपोर्ट को लागू नहीं किया।

किसानों का सम्मान नहीं किया। आखिर स्वामीनाथ का सम्मान कहा हुआ। स्वामीनाथन की योजनाएं देश में लागू नहीं की जा रही है। देश के हजारों किलोमीटर दूर कोने कोने से किसान देश की राजधानी दिल्ली पहुंच कर किसान विरोधी बहरी सरकार से किसानों की मांग को पूरी करने जगाने को लिए धरना आंदोलन करना पड़ रहा है, जिसमे बच्चे,बूढ़े, महिला, जवान, किसान परिवारों को लगातार सड़को पर सोना पड़ रहा हैै। पर केंद्र की मोदी सरकार किसानों की मांग यूरी करने के बजाय लाठी, डंडे बरसा रही है। आंदोलनकारी किसानों पर अश्रु गैस छोड़ा जा रहा है, किसानों पर गोली दागी जा रही है,उन्हें आने से रोका जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। लोकतांत्रिक देश में मोदी सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है। मोदी सरकार ने किसानों से जो वायदे किए थे वह आज तक पूरे नहीं हुए। शैलेश पांडे ने कहा है कि आज जो केंद्र एवं राज्य सरकार का बजट सदन में पेश किया जाता है और इतना बड़ा बजट सिर्फ किसानों के कारण ही तैयार हो पाता है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण ही आज देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। और केंद्र सरकार ने किसानों को कमिटमेंट के बाद भी उनका समर्थन मूल्य नहीं दिया जिससे आज किसानों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

शैलेश पांडे ने कहा कि आज हमारे देश की आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक है तो वह किसानों के कारण है। फिर भी इस देश के किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है उन्हें केंद्र सरकार भी उनके उत्पादन का समर्थन मूल्य नहीं दे रही, जिसकी वजह से किसानों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। केंद्र की मोदी सरकार आज पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है गरीब किसानों तथा मजदूरों को मजदूरों के लिए केंद्र सरकार के पास कोई नीति नहीं है और आने वाले समय में देश की जनता और किसान भाजपा को सबक सिखाएंगे। धरना आंदोलन में ट्रैड यूनियन काउंसिल के नंद कुमार कश्यप ,कामरेड पवन शर्मा इंडिया गठबंधन के राकेश शर्मा, अभय नारायण राय, प्रियंका शुक्ला ,पूर्व महापौर राजेश पांडे के अलावा जिला किसान मोर्चा तथा कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक में आयोजित किसान मोर्चा के आंदोलन को संबोधित किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। इंडिया गठबंधन तथा ट्रेड यूनियन के उक्त आंदोलन में जिले के किसानो के साथ हजारों की संख्या में लोग उपस्थित।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button