दुर्घटनादेश

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो पाई शिनाख्त..

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना सोमवार की है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। जीआरपी ने अज्ञात में मामला दर्ज कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार घटना रेलवे स्टेशन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पीछे की है।

रेलवे ट्रैक पर अचानक लाश देखकर देखकर हड़कंप मच गया। सूचना के बाद आरपीएफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने आत्महत्या की है या फिर हादसे का शिकार हुआ है यह जांच का विषय है। फ़िलहाल मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। वहीं मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।   

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button