अन्‍य

सोमनी धान उपार्जन केन्द्र में धान का उठाव नही! मौसम की मार पड़े तो केंद्र में रखे धान का हो सकता है नुकसान..

भिलाई – 3। धान सेवा सहकारी समिति मर्यादित भिलाई 3 उपार्जन केन्द्र सोमनी में धान उठाव नही हो रहा है। सोमानी उपार्जन केन्द्र में चरोदा, उमदा, गनियारी और सोमनी और भिलाई 3 पांच गांव के हितग्राही किसानों का धान संग्रहित किया जाता है। बताया गया है कि अब तक 29 हजार 20089.20 क्विंटल धान खरीदी हुई है, और अभी 80 क्विंटल धान किसानों का आना बाकी है।

सोमनी धन उपार्जन केन्द्र में 9000 हजार 9.39 क्विंटल धान का उठाव होना बाकी है। कर्मचारी जनों ने बताया कि अभी सोमनी धान उपार्जन केन्द्र में रखे धान का उठाव नही हो रहा है, केंद्र में धान रखा हुए है जाम की स्थिति बनी हुई है यदि मौसम की मार पड़े तो केंद्र में रखे धान का नुकसान हो सकता है।किसानों का कहना है कि शासन द्वारा धान खरीदी के लिए समय 31 दिसंबर के बाद 4 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। बहरहाल धान खरीदी उपार्जन केन्द्र द्वारा जो किसान अब तक सोसाइटी में धान बेच नही पाए है, बचे हुए उनके लिए 4 फरवरी तक का समय निश्चित है कि वह अपने धान को बेच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button