rojgarकैरियर

10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, सुरक्षा जवानों के लिए होने जा रही भर्ती…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार नवयुवकों के लिए रोजगार से जुड़ी एक काम की खबर है. भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली और एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में भारत सरकार के कंपनी एक्ट 1956 के तहत पंजीकृत, पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण, शहरी क्षेत्र के बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवानों और सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती हेतु चयन के लिए भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा.

एसआईएस रीजनल ट्रेनिंग एकेडमी न्यू दिल्ली के भर्ती अधिकारी अतुल चौधरी ने बताया करौली जिले के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस भर्ती को आयोजित किया जायेगा. भर्ती 8 जनवरी को राउमावि मंडरायल, 9 जनवरी को राउमावि सपोटरा, 10 जनवरी को राउमावि मासलपुर, 12 जनवरी को राउमावि श्री महावीरजी, 16 जनवरी को राउमावि हिंडौन, 19 व 20 जनवरी को राउमावि करौली में जिले, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शेष रहे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. उन्होने बताया कि प्रातः 10 से दोपहर 4 बजे तक सुरक्षा जवानों, सुरक्षा सुपरवाईजर और एसआईएस सेवा अधिकारी के पद पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 8755401870 भी संपर्क किया जा सकता है. सुरक्षा जवानों के 500 पद और सुरक्षा सुपरवाइजर के 35 पदों के लिए यह भर्ती की जाएगी, जिसका भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.

यह रहेंगी योग्यता 

उन्होने बताया कि सुरक्षा जवानों और सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती हेतु चयन के लिए, प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता सुरक्षा जवान के लिए 10वीं उत्तीर्ण, हाईट 167.5 सेमी, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं उत्तीर्ण हाइट 170, वजन 56 से 90 किलो, सीना 80-85 सेमी, आयु 21 से 37 साल होनी चाहिए. साथ ही शारीरिक रूप से स्वच्छ और फिजिकल फिट होना चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 साल की आयु तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा.

चयनित युवकों को मिलेगी ये सुविधाएं 

जानकारी के अनुसार सुरक्षा जवान को 12000 से 18000 रूपये और सुरक्षा सुपरवाइजर को 15000 से 22000 हजार रुपये तक मासिक मानदेय से पी.एफ, ई.एस.आई.सी, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल की सुविधा, इंश्योरेंस, सालाना वेतनवृद्धि, प्रमोशन, दुर्घटना बीमा, आवास और मैस आदि की सुविधा दी जाएगी. प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के एतिहासिक स्मारकों -लाल किला दिल्ली, मेट्रो दिल्ली, एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, कुतुब मीनार दिल्ली, मारुति कंपनी सुजुकी मानेसर गुड़गांव, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली, अक्षर पात्र, यमुना एक्सप्रेस दिल्ली आगरा, जयपुर मेट्रो, बैंकों व प्रतिष्ठान, उद्योग संस्थानों और मल्टीनेशनल क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराया जाएगा. इच्छुक प्रार्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर करौली जिले के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भाग ले सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button