
*सेक्टर 1,4,6,7,10 और हुडको के मतदाताओंंने देवेंद्र पर जताया पूरा विश्वास दिया भारी समर्थन।
*श्री यादव ने कहा भिलाई की भलाई और जनता की सेवा ही मेरा धर्म।
भिलाई। भिलाई नगर विधायक और कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी देवेंद्र यादव चुनावी जनसंपर्क में लगातार जनता के बीच विश्वास यात्रा निकाल रहे है। 6 नवंम्बर को चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक श्री यादव ने सेक्टर 1,4,6,7, 10 और हुडकों में विश्वास यात्रा निकाली। जहां जनता ने श्री यादव पर पूरा विश्वास जताया और समर्थन दियाI विश्वाश यात्रा में देवेन्द का काफिला जब सेक्टर 4 पहुंचा, वार्ड की महिलाएं बहनों ने अपने विधायक भाई के आते देख उनका स्वागत किया और थाल में अक्षत कुमकुम चंदन से माथे पर टीका लगाया और अपने धर्म भाई की आरती कर उनके हाथों में विश्वास की मजबूत डोर रक्षा का बंधन बांधा, धर्म बहनों ने कहा कि जब हर दुख सुख में विधायक भाई ने बहनों का साथ दिया तो अब बहनों की बारी है कि हम बहनों को भाई का साथ निभाने की। और विश्वास दिलाते हुए बोली कि भाई हम तेरे साथ है।
यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर साथ चलते रहे। विधायक देवेन्द्र का मतदाताओं के घर, आवास, नगर निवास पहुंचने और आगमन की खबर मिलते ही लोग घर से दुकान से बाहर निकल स्वागत करने लग गए, और पुष्प अर्पित कर, आरती उतार कर, विजय तिलक लगाकर बड़े बुजुर्ग, माताओं और बहनों ने विजयी का आशीर्वाद दिए। जनता का अकाट्य प्रेम और अपार जनसमर्थन मिलने पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास ही हमारी असली पूंजी है।

मैने भिलाई की भलाई और जनता की सेवा ही मेरा परम धर्म समझा है। यही समझकर कार्य करता रहा है। मैंने पूरी लगन, ईमानदारी और निष्ठा से अपने भिलाई की जनता के लिए काम किया, हमेशा उनके लिए उपस्थित रहा है ।इन 5 साल में कोई घर, वार्ड, गली मोहल्ला विकास से चुके मत, छूटे मत। हर वार्ड में विकास काम हो, जनता को पूरा मूलभूत सुविधा मिले इस बात का मैने पूरा ख्याल रखा। लोगों के घर-घर जाकर हालचाल और उनकी समस्याएं पूछी और समाधान भी किए। भिलाई की जनता जानती है कि जब कोरोना काल में लोगों के परिजन उनका साथ छोड़ दे रहे थे, तब भी मैं अपनी जान हथेली पर लेकर लोगों की मदद की। तीन बार मैं कोरोना पाजिटिव हुआ। तीनों बार डॉक्टर अस्पताल में मुझे भर्ती किया। जान पर बन आई थी, लेकिन ऊपर वाले ने मुझे ताकत दी और अपने आशीर्वाद से तीनों बार मुझे बचा लिया। आज लोगो से जो प्यार और सम्मान आशीर्वाद मिला रहा है वह मानवता और इंसानियत के प्रति सच्ची सेवा भावना है।

विधायक के विश्वास यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। जब देवेंद्र यादव सेक्टर में पहुंचे तो लोगों का भीड़ अपने आप ही उमड़ आई। लोगों ने उनका पूरा समर्थन किया और नारे लगाए भूपेश है तो भरोसा है देवेंद्र है तो विश्वास है। जनता ने देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास जताया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था कर के दिखाया। हमने कहा था हर परिवार का राशन कार्ड बनेगा। हर घर में शुद्धा पानी देंगे। सभी को पट्टा मिलेगा। टाउनशिप में क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल जैसे कई खेल मैदान बनाएं गए है। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने महिलाओं के लिए प्रदेश का दूसरा और सबसे बड़ा गार्मेँट फैक्ट्री बनाया जा रहा है। जहां 5 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला समूह को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया है। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए गए है।विधायक के विश्वास यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। जब देवेंद्र यादव सेक्टर में पहुंचे तो लोगों का भीड़ अपने आप ही उमड़ आई।

लोगों ने उनका पूरा समर्थन किया और नारे लगाए भूपेश है तो भरोसा है देवेंद्र है तो विश्वास है। जनता ने देवेंद्र यादव पर पूरा विश्वास जताया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा था कर के दिखाया। हमने कहा था हर परिवार का राशन कार्ड बनेगा। हर घर में शुद्धा पानी देंगे। सभी को पट्टा मिलेगा। टाउनशिप में क्रिकेट, फुटबॉल, बॉलीबॉल जैसे कई खेल मैदान बनाएं है। महिलाओं को सशक्त बनाने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने महिलाओं के लिए प्रदेश का दूसरा और सबसे बड़ा गार्मेँट फैक्ट्री बनाया जा रहा है। जहां 5 हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिलेगा। महिला समूह को सशक्त और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया गया है। उन्हें रोजगार उपलब्ध कराए गए है।