छत्तीसगढ़राजनीति

संगीता शाह ने भाजपा से दिया इस्तीफा: वैशालीनगर से निर्दलीय लड़ रही चुनाव

भिलाई। भाजपा नेत्री व उद्योगपति संगीता केतन शाह ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता एवं भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ महिला मोर्चा की कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया। वह अब वैशाली नगर विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में है। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया को भेजें लिखित इस्तीफा में उन्होंने कार्यकारिणी एवं भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही है।

वैशाली नगर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करने वाली भाजपा नेत्री संगीता केतन शाह को काफी प्रयास के बावजूद भी वैशाली नगर विधानसभा सीट से भाजपा हाई कमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया। नामांकन वापस के अंतिम दिन तक संगीता केतन शाह को यह उम्मीद थी कि भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को बदलकर भाजपा हाई कमान उन्हें उनकी उम्मीदवारी पर मोहर लगा सकती है।

नाम वापसी का समय खत्म होने के उपरांत चुनाव मैदान में डटी रही और बागी उम्मीदवार के रूप में उन्होंने वैशाली नगर विधानसभा सीट से खुलकर दावेदारी ठोक कर चुनाव मैदान में रहने का फैसला किया है जिला निर्वाचन आयोग द्वारा उन्हें एप्पल (सेव) चुनाव चिन्ह आवंटित किया है।

संगीता केतन शाह ने अपनी इस्तीफे की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय को भेज दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button