
मुंगेर । बिहार के मुंगेर में जिले में परीक्षा के दौरान नवमी क्लास के संस्कृत के पेपर में इस्लाम धर्म से संबंधित कुछ सवाल पूछे गए थे. इस बात पर नाराज मुंगेर विधायक ने सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने आपत्ति दर्ज कराते हुए यह भी कहा है कि राज्य सरकार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, मिली जानकारी अनुसार संस्कृत की किताब में एक अध्याय है ‘ईद महोत्सव’. इसी अध्याय में से ही कुछ सवाल एग्जाम में पूछे गए थे।
दरअसल राज्य के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर बिहार शिक्षा विभाग हर महीने स्कूलों में परीक्षा का आयोजन करवा रहा है, अक्टूबर माह में 9वीं क्लास का संस्कृत का पेपर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह है कि इस पेपर में इस्लाम से जुड़े करीब 10 सवाल पूछे गए हैं। पेपर सामने आने के बाद मुंगेर सदर विधायक प्रणव कुमार ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुएं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर दिया।