अन्‍य
Trending

देवेन्द यादव और निर्मल कोसरे की टिकिट हुई पक्की। एक पूर्व महापौर सह विधायक तो दूसरा वर्तमान महापौर! क्या निर्मल भी महापौर से विधायक का सेहरा बांधेगा।

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से निर्मल कोसरे कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। टिकिट मिलने की खबर के बाद महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई 3 सीएम भुपेश बघेल के आवास पहुंच कर परिवार में मातृतुल्य श्रीमती बघेल के श्रीचरणों में नतमस्तक हो आशीर्वाद प्राप्त किया।

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने भिलाई 3 चरोदा नगर पालिक निगम के महापौर निर्मल कोसरे को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया, वही भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक देवेन्द कुमार यादव की उनकी कार्य शैली जनहित के प्रति निरोत्तर विकास के कार्य और कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियो को सक्रिय एवं सजगता से जनता के बीच पहुंचाते हुए भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए काम कार्यरत रहने की छवि। लाख विरोधियों के स्वर गूंजे, ईडी आई बी के जांच छापे पड़े। कांग्रेस आलाकमान ने विधानसभा चुनाव में टिकिट देकर उनके कार्यों का लोहा माना। वहीं दूसरी तरफ अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी निर्मल कोसरे के बारे में जाने तो बता दें कि निर्मल कोसरे भिलाई 3 चरोदा नगर पालिक निगम का वर्तमान महापौर है। राजनीति की शुरुवात एनएसयूआई से करते हुए युवा काग्रेस और युवा से ब्लाक और ब्लाक से दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष के रूप में कार्यभार निर्वाहन किए है।

टिकिट मिलने के बाद निर्मल कोसरे हनुमान मंदिर आशिर्वाद प्राप्त करने शाष्टांग समर्पण हुए।

बता दे कि निर्मल भिलाई ३ नगर पालिका निगम क्षेत्र अहिवारा विधानसभा का स्थानीय निवासी है। आरक्षित वर्ग से हैं और बाबा गुरुघासीदास के अनुयायी है। निर्मल एमएससी, बीएड डिग्रीधारक है। और अपने समाज के कई सामाजिक संगठनों में बतौर अध्यक्ष एवं सदस्य के तौर पर सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता शिविर भी संपन्न कराते रहे हैं। भिलाई 3 चरोदा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत गनियारी से कांग्रेस पार्षद पद चुनाव जीतना और भिलाई 3 चरोदा निगम में महापौर सीट का आरक्षित स्थान और छत्तीसगढ के मुखिया मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पार्षद की संख्या बल से महापौर /अध्यक्ष चुनने का फरमान। निर्मल कोसरे के किस्मत चमक गए। और उस समय भी माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी का अंतिम फैसला हरी झंडी मिलते ही भिलाई 3 चरोदा नगर पालिक निगम में बतौर महापौर के रूप में पार्षदो का विश्वाशमत हासिल किया। और नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा के महापौर पद को सुशोभित करते हुए क्षेत्र के विकास में निरंतर कार्यरत रहे है।

निर्मल साधारण किसान परिवार में जन्मे एवं ग्रामीण परिवेश में पले बढे हुए, एमएससी (स्नातकोत्तर) एवं बीएड की शिक्षा डिग्रीधारक है। महापौर निर्मल कोसरे एक कुशल वक्ता, साधारण वेशभूषा में रहने वाले सादगी पसंद, मिलनसार व्यक्ति के युवा है। निर्मल कोसरे की पहचान उनकी धाराप्रवाह वक्तव्य एवं भाषण। और यही पहचान यही शब्द की ओज, वक्ता प्रवक्ता का गुण उन्हे पहचान ही नही बल्कि प्लेटफार्म दिला दी। रायपुर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में महापौर निर्मल कोसरे को मंच मिलना, और उक्त मंच का सही समय पर इस्तेमाल करना निश्चित ही महापौर ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के राजनीतिक चाणक्य एवं स्वप्नदृष्टा कांग्रेसी सामाजिक चिंतक एवं मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के राजनीतिक गुरु स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर के चेले की दूर की निशानभेदी लक्ष्य को एक सैनिक निर्मल कोसरे को एक असेम्बली सौपने का ही निशाना था। रही सही कसर महापौर निर्मल कोसरे ने हाल ही 02 अक्टूबर को कांग्रेस की भरोसे की यात्रा कार्यक्रम में विशाल रेला निकाल कर शक्ति प्रदर्शन कर यह दर्शा दिया था कि भिलाई 3 चरोदा के सदस्य/ व्यक्ति भी अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने के लिए दमदारी रखते है, थोपे हुए दीगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बर्दास्त नहीं किए जाएंगे और वह भी काबिल उम्मीदवार है।

बरहाल महापौर निर्मल कोसरे की मेहनत रंग लाई। और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। टिकिट मिलने की खबर के बाद महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई 3 सीएम भुपेश बघेल के आवास पहुंच कर परिवार में मातृतुल्य श्रीमती बघेल के श्रीचरणों में नतमस्तक हो आशीर्वाद प्राप्त किया।

और मंदिर, मस्जिद, चर्च , गुरुद्वारों का दर्शन जारी है, वही पूर्व महापौर एवं वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव को भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकिट मिलने पर माता जी का आशीर्वाद प्राप्त कर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।

टिकिट मिलने के बाद देवेन्द यादव हनुमान जी के मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे

देवेन्द यादव और निर्मल कोसरे की टिकिट पक्की हो चुकी है कांग्रेस आलाकमान ने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में अहिवारा एवं भिलाईनगर के साथ कई नामों की घोषणा दुसरी सूची में जारी कर दी है। 2023 का यह विधानसभा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का परिणाम देगा। जो 2024 में देश की दिशा दशा को कायाकल्प का देगा। बरहाल दुर्ग भिलाई की जनता सीएम और गृहमंत्री के जिले में चुनाव और उनके परिणाम को देखने आतुर रहेंगी। जनता में यह भी चर्चा जोरों पर हो चली है कि अब विधायक बनने के पहलेे महापौर और महापौर के लिए पार्षद बनना जरूरी हो। जिससे जनता का विश्वास कितने प्रतिशत उम्मीदवार को मिलता है यह मालूम हो सके। बहरहाल महापौर से विधायक बनने वालो में देवेंद्र यादव फिर से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं तो वही अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान महापौर निगम भिलाई 3 चरौदा निर्मल कोसरे चुनाव मैदान में है। लोगो का चर्चा आम है कि क्या अब निर्मल भी महापौर से विधायक का सेहरा बांधेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button