अन्‍य

करदाता भवन को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने के लिए महापौर की मौजूदगी में आयुक्त ने कंपनी के साथ अनुबंध पत्र पर किये हस्ताक्षर, निगम क्षेत्र का हर मकान होगा अब डिजिटल!

PhotoEditor 20231006 064829537

भिलाई। नागरिक को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम भिलाई ने क्षेत्र के एक लाख करदाता भवन को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने एवं डिजिटल डोर नम्बर लगाये जाने हेतु महापौर श्री नीरज पाल जी की उपस्थिति में आयुक्त श्री रोहित व्यास जी ने एच.डी.एफ.सी बैंक के साथ अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। बताया गया कि भिलाई निगम क्षेत्र के एक लाख करदाता मकानों को आनलाईन प्रणाली से जोड़ने मकान में डिजिटल डोर नम्बर पटटीका लगाया जाएगा। किये गये अनुबंध के संबंध में जानकारी देते हुए आयुक्त श्री रोहित व्यास जी ने बताया कि निगम भिलाई क्षेत्र में आवासीय एवं व्यवसायिक भवनो में डिजिटल नम्बर प्लेट लगाया जाएगा। जिसके क्यू.आर. कोड में भवन के मालिक का संक्षिप्त विवरण के साथ निगम के देय करो की जानकारी तथा भुगतान की सुविधा होगी। नम्बर प्लेट के क्यू.आर. कोड को स्केन करके भवन के मालिक निगम में देय कर संपत्तिकर, जलकर, युजर्स चार्ज का भुगतान कर सकेगें।

डिजिटल प्रणाली के करार में निगम क्षेत्र के एक लाख संपत्तिकर वाले मकानों में यह सुविधा प्रदान किया जाएगा। जिसके प्रथम चरण में 10 हजार मकानों में नम्बर प्लेट लगाया जायेगा। जिसकी शुरूवात निगम वार्ड 1 से किया जायेगा। निगम क्षेत्र के मकानो को डिजिटल डोर नम्बर हो जाने से नागरिक अपने मकान, दुकान अथवा भवन में लगे इस नम्बर प्लेट के क्यू.आर. कोड को स्केन कर निगम की देय करो की जानकारी तो प्राप्त करेगा साथ ही करो का भुगतान करके आनलाईन पावती भी प्राप्त कर सकेगें। भिलाई निगम क्षेत्र के संपत्तिकरदाता एक लाख मकान में डिजिटल डोर नम्बर लगाया जाना एक क्रांतिकारी कदम होगा।

एच.डी.एफ.सी. बैंक के प्रतिनिधि श्रीओझा, आलोक चंद्राकर, पराग चक्रवर्ती, युवराज देवांगन ने एम.ओ.यु. पत्र पर हस्ताक्षर करवाकर महापौर श्री नीरज पाल जी एवं आयुक्त श्री रोहित व्यास जी को सौंपते हुए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button