
भिलाई। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (राजि) संस्था के राष्ट्रीय संयोजक श्री आर सी श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनुराग सक्सेना जी के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ में जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया राज्य एवं जिला स्तर पर संगठन का विस्तार, गठन पर परिचर्चा कर सदस्य को जोड़ने एवं कार्यकारणी का गठन किए जाने की कार्यभार छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई संयोजक सदस्य पूजा जायसवाल एवं द्वव् सदस्य राजेश प्रसाद संपादक शाश्वत कलम को दुर्ग जिला का प्रभार सौंपा गया था। जिसके नेतृत्व में दुर्ग जिला इकाई की बैठक पत्रकारों को सूचनार्थ करते हुए 1 अक्तूबर 2023 को इंडियन काफी हाऊस, आकाशगंगा परिसर, भिलाई में आयोजित किया गया। उक्त बैठक में उपस्थित पत्रकार सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक पत्रकारों के हो रहे शोषण, विघटन से पत्रकार दुखी है। पत्रकारों के संगठन में पारदर्शिता और तालमेल नहीं दिखती, इसलिए वास्तविक पत्रकार बिखरे पड़े है और उनके आंतरिक परेशानियां दिन दुगनी होते जा रही है, और जो नए नवेले है वह चांदी बटोरते है।

जेसीआई छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई संयोजक राजेश प्रसाद ने कहा कि पत्रकारों की आंतरिक स्थिति को हमने देखा और महसूस किया है, लेकिन वह दिन दूर नही जब पत्रकारों के लिए नया सबेरा होगा, जेसीआई पत्रकारों बंधुओ के हित में एकरूप हो स्वस्थ लोकतंत्र का आधार बन कार्य कर रही है और देश के प्रत्येक राज्यो में संगठन का मजबूती से विस्तार एवं गठन होते जा रहा है। प्रसाद ने कहा कि आज हम सभी पत्रकार भाईयो को एक येसे सजग, सबल, पारदर्शी राष्ट्रीय संगठन जेसीआई के बैनर में जुडने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जिसके मार्गदर्शन, दिशानिर्देश एवं कार्यकलाप से पत्रकारों के विकास को गति जरूर मिलेगी। पत्रकारों साथियों ने पत्रकारों की मर्यादा और गरिमा को गिराने वालो पर भी लगाम कसने एवं प्रत्येक पत्रकार शासन के जनसंपर्क विभाग से संबद्ध होने चाहिए बात कही। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने जेसीआई पर आस्था व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई के संयोजक सदस्य एवं दुर्ग जिले के प्रभार राजेश प्रसाद की उपस्थिति में जेसीआई संगठन के विस्तार एवं कार्यकारणी गठन की प्रक्रिया पूरी की। जिसमे सर्वसम्मति से दुर्ग जिला अध्यक्ष राजेश प्रसाद संपादक शाश्वत कलम, उपाध्यक्ष नवनीत मिश्रा कलयुग का भारत, महासचिव अश्वनी जांगड़े जनधारा 24 न्यूज, सहसचिव सपना शुक्ला- शाश्वत कलम, किशन मालवीय सीएनआई न्यूज, कोषाध्यक्ष यदूनंदन मिश्रा इस्पात टाइम्स, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार पांडे स्वतंत्र न्यूज पोर्टल, कार्यकारिणी सदस्य अमन तिवारी, रामजी साहू,किशोर जैन इस्पात टाइम्स, लक्ष्मी नारायण शिवहरे, महेंद्र कुमार को प्रति निष्ठा व्यक्त कर कार्यकारणी गठन कर संगठन का विस्तार करने पदो पर प्रस्ताव रख मनोनयन की सहमति प्रदान की। सभी सदस्यों ने बैठक में कार्यकारणी का विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने जिम्मेदारीपूर्वक मनोनित पदों को स्वीकार किए। बैठक में कई सदस्य बारिश के कारण उपस्थित नही हो पाए उन्होंने भी जेसीआई संगठन के साथ रहने एवं भागीदारी निभाने की बात कही। बैठक की संपूर्ण जानकारी राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश ईकाई के संयोजक सदस्य एवं दुर्ग जिले के प्रभार राजेश प्रसाद, नवनीत मिश्रा, अश्वनी जांगडे, यदुनंदन मिश्रा, अनिल मिश्रा, किशन लाल मालवीय, लक्ष्मी नारायण शिवहरे, शायमलाल साहू, गौतम साहा, अश्वनी श्रीवास्तव, अनंत गिरी, महेंद्र कुमार किशोर जैन, तापस दादा, संतोष कुमार, महेश शर्मा, सपना शुक्ला, विनोद कुमार पांडे, अमन तिवारी, रामजी साहू पत्रकार सदस्यगण उपस्थित हुए।

