अन्‍य
Trending

प्रशिक्षण में आये कांग्रेस नेता की हुई आकस्मिक मौत, कांग्रेसियों ने जताया दुख

गरियाबंद। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार गरियाबंद ज़िले के बिन्द्रानवागढ़ व राजिम विधानसभा के सेक्टर अध्यक्ष और प्रभारियों का चुनाव को लेकर प्रशिक्षण सांस्कृतिक भवन गरियाबंद में रखा गया था। प्रशिक्षण समाप्ति के दौरान मूँगझर अध्यक्ष का आकस्मिक मौत हो गई। ज्ञात हो कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चुनाव के मतदान के दौरान विभिन्न नियमों, मतदान प्रक्रिया की जानकारी को लेकर शनिवार को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। जिसमे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। प्रशिक्षण समाप्ति के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थी सांस्कृतिक भवन से बाहर निकल रहे थे कि उसी दौरान ग्राम मूँगझर सेक्टर अध्यक्ष नीलांबर कश्यप ज़मीन में गिर पड़ा जिसे शिविर में शामिल कार्यकर्ताओं के द्वारा वाहन से ज़िला अस्पताल ईलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां ज़िला अस्पताल के डॉ हरीश चौहान के द्वारा जांच किया गया डॉ ने प्रायमरी जाँच में हॉटअटैक से मौत होने की संभावना बतलाया है। और पीएम के बाद ही मृत्यु का खुलासा होना बताया। उक्त घटना पर कांग्रेस के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button