
रायपुर/दुर्ग। भिलाई भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने 21 सितंबर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पाटन पहुंच रही है। ज्ञात हो कि आगामी विधानसभा का बिगुल फूकने की चंद समय करीब है। चुनाव आचार संहिता की घोषणा देर सबेर होने वाली है। इस दरम्यान देश के राजनीतिक दल एवं उनके संगठन के सिपहासलार एक दूसरे पर अपनी अपनी ढोल बजाकर जनता को आकर्षित करने राज्यो के हर जिले कस्बे एवं गावों में एक दूसरे को पटखनी दिलाने मैदाने जंग जनता के आड़ में मुंहबोली खेल खेलने पहुंचने वाले है। अब तो चुनाव का तेहवार आ चुका है। बड़े बड़े केंद्रीय मंत्री पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के गांव ,कस्बे और मोहल्ले तक में आ जाएंगे। विदित हो कि सरकार के 5 साल गद्दी में बैठे रहने पर यह मंत्री और सिपहासलार पदाधिकारी जिले तो क्या गांव का भी नाम नही जानते और दौरा किए होंगे। पर जनता को सीख, समझाईश देने जरूर पहुंचेगे। अब जो भी भारत का लोकतान्त्रिक संविधान है, संविधान के अंर्तगत सबको अपनी बात रखने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। ऐसे में प्रत्येक राजनीतिक दलों के पदाधिकारियो का आवागमन और तांता लगा रहेगा।

इधर कांग्रेस कार्यालय से भी जानकारी मिली है कि कांग्रेस पार्टी यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। बहरहाल वीआईपी मोमेंट को देखते हुए दुर्ग पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि 21 सितंबर को महिला सम्मेलन में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आने वाले हैं, इसको लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा कांग्रेस के साथ अन्य राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता इन दिनों लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं।