अन्‍य

सब्जी में गिरी छिपकली युक्त भोजन खाने से परिवार के 5 सदस्य फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार!

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक परिवार के 5 सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य छिपकली गिरी युक्त सब्जी खाने से सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। और स्वास्थ्य की बिगड़ती स्थिति पर तत्काल उन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

बताया गया कि कोरबा शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम गोड़ी में राजेश महिलांगे का परिवार रहता है। बुधवार की रात उसकी पत्नी सब्जी बना रही थी, जिसमें छिपकली गिर गई। इस बात का पता उसे नहीं चला। खाना बनने के बाद परिवार के सभी सदस्यों ने एक-एक करके भोजन किया। भोजन के कुछ देर बाद ही उन सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। और उन्हें उल्टी दस्त होने लगे। जिस पर पड़ोसियों की मदद से आपातकालीन नं. 108, एम्बुलेंस की टीम के बुलाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल में ईलाज जारी है।

तुरंत इलाज मिल जाने से उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर

तुरंत इलाज मिल जाने से उन सभी सदस्यों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन को दी जानकारी जिला अस्पताल प्रबंधन ने मामले की जानकारी जिला अस्पताल चौकी पुलिस को दी। डॉक्टर ने बताया कि राजेश महिलांगे (35), अंकित महिलांगे, निखिल महिलांगे और 2 अन्य को अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग के कारण भर्ती कराया गया है। चौकी पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की मानें तो छिपकली का अंग बहुत ही जहरीला होता है, मकानों के दिवाल में अधिकतर वह चिपके रहते है, और दिवाल से विष्ट, मलमूत्र छोड़ते है, कभी कभी उनकी पूंछ भी दबी कटी होने पर दिवाल से गिर जाते है, जो कि मकान के दिवालों पर सटे रहने के कारण दिखाई नही देते और किचन एवं अन्यत्र रखे भोजन में गिर जाने पर विषेला कर देते है। और उस भोजन को खाने पर फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो जाते हैं। और समय पर त्वरित ईलाज नही होने पर जान जाने का खतरा बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button