अन्‍य

12 एवं 13 सितंबर को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का होगा आयोजन

12 एवं 13 सितंबर को जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का होगा आयोजन

-शास. उ.मा.वि. ग्राम पुरई में होगा आयोजन

दुर्ग। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणानुसार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक वर्ष 2023-24 अंतर्गत 16 खेलों का जिला स्तरीय आयोजन 12 एवं 13 सितंबर 2023 को शास.उ.मा.वि.ग्राम पुरई, जिला-दुर्ग में प्रातः 9 बजे से किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार आयोजन में विकासखण्ड दुर्ग, पाटन,धमधा एवं नगरीय क्लस्टर के 0-18, 18-40, 40 से अधिक आयु वर्ग के प्रथम विजेता खिलाड़ी (महिला एवं पुरूष) सम्मिलित होंगे। 12 सितंबर को 0-18 एवं 40 से अधिक आयु वर्ग महिला/पुरूष एवं 13 सितंबर को 18-40 आयु वर्ग महिला/पुरूष भाग लेंगे। खिलाड़ी अपने आयु वर्ग अनुसार अपना आधार कार्ड एवं बैंक खाते की छाया प्रति के साथ खेल मैदान में सहायक नोडल अधिकारी श्री अशोक रिगरी (मों.न. 8770527628) के पास उपस्थिति देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button