अन्‍य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का 63 जन्मदिन कुम्हारी नगर पालिका के पास दुर्गा मंदिर मैदान में बड़े धूमधाम से मनाए जाने की तैयारी।

भिलाई। 23 अगस्त छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का 63 जन्मदिन कुम्हारी नगर पालिका के पीछे दुर्गा मंदिर मैदान में बड़े धूमधाम से कुम्हारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर द्वारा मनाये जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन का यह 63 वा वर्ष है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के चहेते, प्रशंसक, कार्यकर्ता, नेता, किसान, मजदूर, छात्र बुद्धिजीवी सभी मिलकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन को क्षेत्र का ही नही बल्कि छत्तीसगढ़ के किसान परिवार का गौरव के रूप में बनाने जा रहे है। जन्मदिन के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ 63 कार्यकर्ता द्वारा रक्तदान किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य अमला की व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित रहेगी। जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल सभी आगंतुकों के लिए दोपहर में भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल जी के जन्मदिन के सम्मान में 25000 की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा पाटन से बाइक रैली निकालते हुए कुम्हारी पहुंचेंगे। सुबह 11:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा जो कि अनुमानत शाम 5:00 बजे तक बधाई एवं शुभकामनाएं जारी रहेगा।

प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के 63 वें जन्मदिन को कुम्हारी के कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े धूमधाम से मनाने के लिए जोर-जोर से तैयारी कर चुके हैं आतिशबाजी एवं छत्तीशगढी गीत संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन देखने को मिलेगा।

बहरहाल मुख्यमंत्री का जन्मदिन 23 अगस्त आगामी विधानसभा चुनाव के पूर्व है। और कुम्हारी पाटन विधानसभा क्षेत्र का अंग है, तो संभावना बनी है कि मुख्यमंत्री शेत्रवासियो को जन्मदिन के अवसर पर विकास कार्यों के साथ कुछ न कुछ विशेष सौगात दे जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button