अन्‍य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना करते उन्हें बधाई प्रेषित किया

मुख्यमंत्री के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर महापौर निर्मल कोसरे के संग मिल किसानों ने मनाई खुशियां
* अहिवारा विधानसभा के ग्राम ननकट्ठी में हुआ आयोजन
* बर्थडे सॉन्ग पर देखते बना किसान उत्साह के साथ थिरकना
भिलाई-3 ।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर अहिवारा विधानसभा के ननकट्ठी में आयोजित एक कार्यक्रम का विडियो सोशल मीडिया में खासा सुर्खियां बटोर रहा है। भिलाई -चरोदा नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में क्षेत्र के एक किसान का जोश और उत्साह देखते बना। बर्थडे सॉन्ग पर इस किसान ने जैसे ही थिरकना शुरू किया तो माहौल में खुशनुमा रंग चढ़ गया। किसान का मनमोहक नृत्य देखकर महापौर निर्मल कोसरे सहित उपस्थित किसानों के चेहरे पर मुस्कान छा गई । और उपस्थित किसानो ने भी खुशियों भरे पल में स्वयं को थिरकने से रोक नही पाए।

महापौर श्री निर्मल कोसरे के साथ किसानों ने मिलकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के जन्मदिन की खुशियां मनाते हुए केक काटा और यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते उन्हें बधाई प्रेषित किया। इस दौरान भिलाई -चरोदा नगर निगम सहित अहिवारा विधानसभा के अनेक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button