

300 प्रतिभावान को शिकसा बाल प्रतिभा सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा
दुर्ग। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 20 अगस्त 2023 को राज्य स्तरीय दसवी व बारहवी में 85% से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए व विभिन्न क्षेत्र में राज्य स्तर पर सहभागिता देने वालो की सम्मानित करने शिकसा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन संयोजक डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन में किया गया है।
संयोजन शिवनारायण देवांगन ने बताया कि शिकसा बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 20 अगस्त 2023 दिन रविवार को प्रातः 10:30 बजे से शास.उच्च. माध्य. शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में किया गया है इस अवसर पर पंजीकृत 300 प्रतिभावान को शिकसा बाल प्रतिभा सम्मान 2023 से सम्मानित किया जायेगा। संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पा यादव अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, अध्यक्षता के रूप में संगीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा दुर्ग, विशिष्ट अतिथि के रूप में हरेन्द्र देव धृतलहरे जनपद सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग, आर.एल.खरे कुल सचिव महात्मा गांधी उद्यानिकी व वानिकी विश्वविद्यालय रायपुर, जागेश्वरी मेश्राम जी छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री, यशवंत श्रीवास्तव (ASI) सहायक उप निरीक्षक दुर्ग थाना, रामाधार शर्मा समाज सेवक व साहित्यकार कुम्हारी, मनोहर लाल देवांगन जी समाज सेवी व उपाध्यक्ष दुर्ग जिला देवांगन समाज, कल्याणी शर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य अंजोरा (ख) दुर्ग आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रातः10:30 बजे से पंजीयन व कार्यक्रम प्रारंभ (सभी सम्मानित होने वाले बच्चे पंजीयन के लिये फार्म भरकर अंकसूची या प्रमाण पत्र का फोटो कापी व अपना फोटो लगाकर पंजीयन कार्यालय में जमा करेंगे तभी सम्मान के लिये आमंत्रित किया जायेगा।
कार्यक्रम में सरस्वती वंदना कृति बक्शी बाल गायिका राज नांदगाँव, राजगीत पूर्वा श्रीवास्तव बाल गायिका दुर्ग, स्वागत गीत उषा भट्ट व्याख्याता मानसरोवर विद्यालय जंजगिरी,शिकसा प्रेरणा गीत चैतन्य साहू शिक्षक पुसेर कबीरधाम क्लासिकल नृत्य करण साहू अंजोरा द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा ।
आस ने आगे बताया की दोपहर 12:00 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन जिसमें सम्मान सूची के उपस्थित सभी प्रतिभावानों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव शिकसा करेगा। कार्यक्रम आयोजन समिति में प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष हर्षा देवांगन, महासचिव जितेन्द्र रत्नाकर, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, सलाहकार टीकाराम सारथी, प्रमोद आदित्य, मीडिया प्रभारी गोपाल ध्रुव, प्रातांध्यक्ष म.प्रकोष्ठ नीता त्रिपाठी, उपाध्यक्ष प्रीतिचंद मल्लिका, महासचिव रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रतिभा त्रिपाठी, संयुक्त सचिव ज्योति गजपाल, जिलाध्यक्ष दुर्ग होरीलाल चतुर्वेदी, महासचिव संगीता चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष प्रज्ञा सिंह, संयुक्त सचिव उषा भट्ट, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ दुर्ग संध्या पाठक, जिलाध्यक्ष जांजगीर विजय कुमार प्रधान, महासचिव राधेश्याम कंवर, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता व प्रकाश चन्द्र चेलक विद्यार्थी प्रकोष्ठ प्रभारी करण कुमार साहू, आकाश वर्मा, संगम वर्मा, नंदनी बघेल सहित सभी पदाधिकारी शामिल है।
संयोजक आस ने सभी प्रतिभावान व शिकसा के सभी साथियों को उपस्थित होकर कार्यक्रम सफल बनाने का अपील किया।