अन्‍य

19 अगस्त से विधायक देवेंद्र यादव करेंगे प्रगति यात्रा पूरे शहर भर में 251 किलोमीटर ही पैदल यात्रा करेंगे लोगों से होंगे रूबरू, विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी होगा

विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी होगा
भिलाई। भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव चुनाव जीतने के बाद से लगातार जनता के बीच में है। लोगों के संपर्क में रहते हैं। चुनाव जीतने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने ने भिलाई संकल्प यात्रा निकाली। फिर आमजन के साथ वार्ड के बैठकर चाय पर चर्चा की। इसके बाद कोरोना काल आया। तब भी विधायक देवेंद्र यादव लोगों से ऑॅनलाइन माध्यम से जुड़े रहे और ऑनलाइन संवाद किए। लोगों की मदद की। इसके बाद हर वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया गया। तब विधायक देवेंद्र यादव खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले। इन सब के बाद अब प्रगति यात्रा की शुरूआत करने वाले है। 19 अगस्त से अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा शुरू करने वाले है। हर वार्ड के हर गली मोहल्ले से होकर यह प्रगति यात्रा गुजरेगी। विधायक देवेंद्र यादव पैदल पूरे वार्डों का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा की शुरूआत सेक्टर 7 से की जाएगी। जो पूरे टाउनशिप के वार्डों से होते हुए खुर्सीपार छावनी के अंतिम वार्ड के अंतिम व्यक्ति के घर तक पहुंच कर समाप्त होगी। इस यात्रा में विधायक श्री यादव कुल 251 किलोमीटर पैदल चलेंगे और लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। साथ ही वार्डों में​ विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।
​ इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के पहले उन्होंने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें उन्होंने 76 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों उनके साथ जुड़ते गए और उनके साथ पैदल यात्रा किए। तिरंगा यात्रा के बाद अब विधायक देवेंद्र यादव प्रगति यात्रा शुरू करने वाले है।
जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी मिटाई
विधायक देवेंद्र यादव भिलाई नगर के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिसे लोग नेता नहीं अपना बेटा मानते है। विधायक देवेंद्र यादव जब से विधायक बने हैं तब से वे लगातार जनता के बीच ही रहे हैं। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी को पूरी तरह से खत्म कर दिए है। पहले के नेता एक बार चुनाव ​जीतने के बाद दोबारा कभी चेहरे दिखाने वार्ड में नहीं जाते थे। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ऐसे विधायक हैं, जिनसे लोग चाहे तो रोज और बड़ी ही आसानी से मिल जाते है। लोगों को विधायक के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती वे खुद लोगों के घरों में जाकर उनसे मिलते है। उनकी समस्या पूछते है और समाधान करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button