अन्‍य

श्रद्धालु महिलाओं के चरणों में नतमस्तक होकर सभी का धन्यवाद किया! आगामी विधानसभा में महिलाएं ही विधायक और मुख्यमंत्री बने: आर डी कोरी (श्रमिक नेता)

भिलाई। सोमवार को सेक्टर 7 में भगवान शिव भोलेनाथ के महारुद्राभिषेख कार्यक्रम में पार्षद लक्ष्मीपति राजू विशेष रूप से आमंत्रित किए गए दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद प्रत्याशी एवं श्रमिक नेता आर डी कोरी ने अपने साथ समाज सेवी बलदाऊ प्रसाद चंद्राकर जी के साथ शामिल हुए। और भगवान भोलेनाथ जी की पूजा अर्चना कर समूची भिलाई इस्पात संयंत्र बिरादरी के साथ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की समस्त जनता जनार्दन और प्रदेश एवं देशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना एवं दुआ करते हुए सबकी मन्नते पूरी करने विशेष पूजा आरती किए। श्रद्धालु महिलाओ द्वारा तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत सम्मान करने पर श्री कोरी ने सभी श्रद्धालु महिलाओं के चरणों में नतमस्तक होकर सभी का धन्यवाद किया और आभार जताया और कहा कि आगामी विधानसभा में महिलाएं ही विधायक और मुख्यमंत्री बने।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button