दुर्ग। जनसंपर्क विभाग दुर्ग से मिली जानकारी अनुसार इस बार स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पुलिस ग्राउंड में नगर के गरिमा के अनुरूप मनाया जाएगा। इस हेतु जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को कार्य एवं दायित्व सौंपा गया है। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 का राष्ट्रीय पर्व के गरिमापूर्ण आयोजन के लिए विगत दिवस कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारियों को कार्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं। मुख्य समारोह के आयोजन हेतु ग्राउंड की व्यवस्था के तहत साफ-सफाई एवं जन सामान्य के लिए पेयजल व्यवस्था मुख्य नगरपालिका अधिकारी को, समारोह स्थल पर शामियाना टेंट, मंच पर कारपेट एवं तिरपाल, वाटरप्रूफ टेन्ट, वीआईपी सोफा, कुर्सी की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। इसी प्रकार माईक व साउण्ड की व्यवस्था अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विद्युत एवं यांत्रिकी, समारोह स्थल हेतु राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन को, बेरीकेटींग हेतु बांस-बल्ली की व्यवस्था वनमण्डलाधिकारी व बैरीकेटींग एवं लाईनिंग की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन को, साज-सज्जा एवं गमलों तथा गुलदस्तों की व्यवस्था सहायक संचालक उद्यान विभाग, लाईट की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ विद्युत मण्डल, उद्घोषक की व्यवस्था सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को, शांति के प्रतीक कबूतर की व्यवस्था उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को, गुब्बारे की व्यवस्था उप संचालक कृषि, बैण्ड की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, आमंत्रण एवं प्रशस्ति पत्र की छपाई तथा वितरण की व्यवस्था मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को, मुख्य अतिथि की सत्कार की व्यवस्था कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद परिवार को लाने-ले जाने तथा रूकवाने की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा सर्व थाना प्रभारी, परेड निरीक्षण हेतु जिप्सी की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक/रक्षित निरीक्षक को एवं सफेद छाते की व्यवस्था रक्षित निरीक्षक पुलिस लाईन को, मुख्यमंत्री के संदेश एवं समारोह स्थल पर रखने की व्यवस्था उप संचालक जनसम्पर्क, चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं फोटोग्राफ व विडियोग्राफी की व्यवस्था कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि को सर्किट हाउस से लाने की जिम्मेदारी तहसीलदार एवं डीएसपी को सौंपी गयी है तथा समारोह में पुलिस विभाग, होमगार्ड तथा स्काउट गाइड द्वारा पूर्ण गणवेश में मार्चपास्ट में शामिल का दायित्व पुलिस अधीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक को और समारोह स्थल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार हेतु शील्ड एवं वितरण के कार्य की पूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु बच्चों को लाने ले जाने की व्यवस्था जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान व जिला परिवहन अधिकारी तथा समारोह स्थल पर पानी टैंकर व फायर ब्रिगेड की व्यवस्था मुख्य नगरपालिका अधिकारी व कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिला सेनानी नगर सेना को, कार्य एवं दायित्व सौंपा गया है।
Read Next
दुर्ग
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
दुर्ग
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
29 March 2026
मोदी सरकार बनाए पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण नीति: भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उठाया लोकसभा में मुद्दा
29 March 2026
दुर्ग तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजगिरी डैम की हालत जर्जर, डैम की संवर्धन से 5/6 गांव के किसानों की मिल सकता है सिंचाईयुक्त पानी : पंच नरेंद्र देशमुख
24 March 2026
डोमन लाल कोसेवार्डा ने क्षेत्र में 350 करोड़ भिलाई चरोदा नगर निगम में 70 करोड रुपए विकास कार्य में खर्च किए: सतीश साहू
24 March 2026
अखिल भारतीय उड़िया समाज का होली मिलन एवं महिला सम्मान समारोह हुआ सम्पन्न
22 March 2026
भिलाई बचाओ आंदोलन का दूसरा चरणभिलाई को बचाने सैकडों परिवार उतरे सड़क परविधायक देवेन्द्र यादव के साथ 1000 कदम चलकर जताया बीएसपी प्रबंधन के निर्णय का विरोध
22 March 2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर
21 March 2026
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने भिलाई स्थित इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण किया और नवीनीकृत रसायन एवं धातु विज्ञान प्रयोगशाला का शुभारंभ किया
21 March 2026
अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम हेतु दुर्ग स्टेशन पर चलाया गया औचक खानपान जांच अभियान -ऑपरेशन क्लीन
21 March 2026
बुढ़ापे में सहारा बनी महतारी वंदन योजना
21 March 2026
स्टाफ नर्स सूची जारी, ऑनलाईन दावा आपत्ति आमंत्रित
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
