अन्‍य

एक शख्स ने खुद को गोली मारकर कर ली खुदकुशी

रायपुर। राजधानी के खमतराई इलाके में एक शख्स ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खमतराई थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना भनपुरी से लगे धन लक्ष्मी नगर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे के आसपास हुई। आलोक सिंह उम्र (45) वर्ष, लक्ष्मी नगर में अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ रह रहा था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया का रहने वाला आलोक सिंह निको इस्पात नाम की कंपनी में मैनेजनमेंट का अधिकारी था। सूत्रों के हवाले से चर्चा यह भी है कि 2 दिन पहले ही संस्थान से इस्तीफा दिया और शुक्रवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली बताया जाता है कि आलोक सिंह का कुछ लोगों से रुपयों का लेनदेन हुआ था। वो कर्ज के चलते परेशान था। मौत से पहले उसने पत्नी से जेवर भी मांगे थे और कुछ देर बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस इन सभी पहलुओं को जांच के दायरे में रखकर काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button