अन्‍य

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर राज्यपाल बिस्वभूषण हरिचंदन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। राजभवन में उपयोग होने वाली किसी भी सामग्री के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले या जूट के थैले इस्तेमाल किए जाए।

प्लास्टिक सबसे बड़ी चुनौती: हरिचंदन

राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि विश्व के सामने प्लास्टिक से हो रहा प्रदूषण सबसे बड़ी चुनौती है। हम सबको सक्रिय रूप से इस इसका उपयोग कम करने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए हम सबको अपना माइंड सेट बदलना होगा और जब भी बाजार जाएं तो अपने साथ कपड़े का या जूट का थैला अवश्य ले जाएं। प्रकृति हम सबका संरक्षण करती है। अतः प्रकृति को बचाए रखने के लिए छोटे- छोटे कदम आवश्यक हैं।

राज्यपाल ने देशवासियों से की अपील सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें

राज्यपाल ने प्रदेश वासियों सहित देशवासियों से अपील की है कि आज से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का प्रण लें और इस धरती को और बेहतर बनाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। हरिचंदन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजभवन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। राजभवन में उपयोग होने वाली किसी भी सामग्री के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले या जूट के थैले इस्तेमाल किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button