जबलपुर/ : मध्यप्रदेश के जबलपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर और चार निरीक्षकों को गुटका कारोबारी से सात लाख रुपये की रिश्वत लेना महंगा पड़ गया। सीबीआई ने डिप्टी कमिश्नर कपिल कामले सहित चार इंस्पेक्टरों को रंगे हाथों दबोच लिया और पूछताछ जारी है। इनके कार्यालय से 21 लाख रुपये मिलने की बात भी सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के दौसा के रहने वाले त्रिलोक चंद सेन ने दमोह के पास नोहटा में पान मसाला फैक्ट्री डाली थी। इसी साल 19 मई को सेंट्रल जीएसटी की टीम ने छापा मारा और उनसे 10 लाख रुपए का कर बकाया बताते हुए रिकवरी निकाली, इसके चलते फैक्टरी बंद थी। उसके बाद सेंट्रल जीएसटी के अधिकारियों और कारोबारी त्रिलोक चंद्र के बीच सौदा हुआ और जीएसटी के अधिकारियों की ओर से एक करोड़ की मांग हुई। मगर मामला कम में तय हुआ। 25 लाख रुपए व्यापारी ने पहले दे चुका था और सात लाख रुपए मांगने की बात पर उसने सीबीआई में शिकायत की। त्रिलोक चंद ने मीडिया को बताया कि उसने परेशान होकर अधिकारियों की शिकायत सीबीआई से की। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर कामले और उनके साथियों को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई गई, जिसके तहत रसल चौक के करीब स्थित कार्यालय में मंगलवार शाम को उसने पान मसाले के थैले में सात लाख रुपये अपने मैनेजर को भेजे। जैसे ही रुपए डिप्टी कमिश्नर को दिए गए, सीबीआई की टीम ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जाता है कि 25 लाख रुपए व्यापारी पहले दे चुका था और सात लाख रुपए मांगने की बात पर उसने सीबीआई में शिकायत की।
Read Next
7 February 2026
रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया
7 February 2026
कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
7 February 2026
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 08 फ़रवरी को 87 लाख से अधिक की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण
7 February 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री साय
7 February 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
7 February 2026
तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
7 February 2026
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निजनिवास पर परिवार सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का स्वागत अभिनंदन किया….
7 February 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित
7 February 2026
आई०जी०आई०एम०एस० के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० मनीष मंडल के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री
7 February 2026
शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बरियारपुर टेटिया बम्बर एवं धरहरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने से संबंधित विद्यालय चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
Check Also
Close
-
बिलासपुर- चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा6 February 2026