दुर्ग / दुर्ग जिले के जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 06 के कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी साहू ने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सभी कार्यकताओं के साथ बैठक लेकर कार्यकताओं को उपचुनाव में अहम जिम्मेदारी दी गई। ज्ञात हो कि उक्त सीट जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी यादव के आकस्मिक निधन पर रिक्त हुआ था। जिसमे कांग्रेस पार्टी ने दुर्ग जिला के ग्राम रसमड़ा निवासी लक्ष्मी साहू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकताओं ने रैली निकालकर प्रत्याशी के समर्थन में गाजे बाजे के साथ नारे नामांकन प्रक्रिया में शामिल हुआ, कार्यकर्ताओं में लक्ष्मी साहू के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस मौके पर विशेष रूप से अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग पुष्पा भुनेश्वर यादव, अध्यक्ष- केश शिल्प बोर्ड नंदकुमार सेन ,उपाध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल केशव बंटी हरमुख, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेन्द्र साहू, जनपद उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़, कृषि सभापति योगिता चंद्राकार, प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन, सभापति टिकेश्वरी देशमुख, नगर निगम रिसाली महापौर शशि सिन्हा,सभापति केशव बंछोर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रिसाली मुकुंद भाउ, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा साहू, अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ दुर्ग रिवेन्द्र यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष मुकुंद पारकर, मोहन हरमुख,रूपेश देशमुख, डाक्टर पिलेश्वर साहू, सहित जिला कांग्रेस कमेटी , ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस,रिसाली नगर निगम के पार्षद गण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य , सरपंच गण ,राजीव युवा मितान के साथी गण ,जोन प्रभारी, सेक्टर , बुथ प्रभारी सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Read Next
6 February 2026
बिलासपुर- चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा
5 February 2026
ब्लड बैंक दुर्ग में हर वर्ष आयोजित होता है विशाल रक्तदान शिविर
5 February 2026
दो तकनीकी कार्य के लिए 09 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
5 February 2026
गलत प्रस्तुतीकरण कर रेरा से छूट लेने के प्रयास पर छत्तीसगढ़ रेरा की कड़ी कार्रवाई
5 February 2026
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है-उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा
5 February 2026
पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल श्री डेका
5 February 2026
छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण
5 February 2026
जो बस्तर कभी आकांक्षी जिला माना जाता था, आज वह पूरे देश में “बस्तर ओलंपिक” के नाम से जाना जा रहा है – प्रधानमंत्री
4 February 2026
08 लीटर अवैध महुआ शराब व 20 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त
4 February 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में लेटरल प्रवेश हेतु परीक्षा 7 फरवरी को
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
यात्रियों की सुविधा में नया आयाम : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयास से अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस अब रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 से चलेगी
4 February 2026