अन्‍य

शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ करता रहा शारीरिक शोषण…

भिलाई/ ज्ञात हो कि आरोपी अमन सेहगल निवासी नेहरू नगर वेस्ट द्वारा वर्ष 2021 में पीड़िता से दोस्ती कर शादी करने का आश्वासन देकर अपने घर में ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को शादी करूंगा पत्नी बनाकर कर रखूंगा कहने लगा। पीड़िता द्वारा शादी करने के लिए कहने पर आज-कल कहते हुए टालते रहा है। दिनांक 08.03.2023 को पुनः पीड़िता के साथ आरोपी द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया पीड़िता द्वारा शादी करने कहने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दिया। पीड़िता द्वारा दिनांक 01.06.2023 को थाना सुपेला में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे जिला पुलिस अधीक्षक दुर्ग, शलभ कुमार सिंहा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर प्रभारी निखिल कुमार राखेचा के मार्गदर्शन में मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन सेहगल को दिनांक 05.06.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला दुर्गेश कुमार शर्मा, उप नि. तेजराम कंवर, सहउनि. राजेश सिंह, विकास तिवारी, उपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा। दर्ज की गई कार्यवाही *अपराध क्रमांक:- 428/2023*धारा:- 376(2)(एन), 506 भादवि गिरफ्तार आरोपी – अमन सेहगल उर्फ वेंकटेश सेहगल पिता विवेक सेहगल उम्र 26 साल निवासी प्लाट 6 ब्लाक 18 सड़क 5 मोती लाल नेहरू नगर वेस्ट भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button