अंबिकापुर / बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के नजदीक युवती की सिर कुचली लाश मिली है।तीन दिन पहले मृतका अपने मामा के घर भुलसीकला से निकली थी।उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी थी।खोजबीन में भी उसका पता नहीं चल पा रहा था। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान सरस्वती गोंड के रूप में की गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुलसीकला के तेतरटोली निवासी सरस्वती गोंड़ (20) अपनी मां के साथ अंबिकापुर में रहती थी और भुलसीकला आना-जाना करती थी। कुछ दिन पूर्व भुलसीकला के तेतर टोली गांव में अपने मामा संजय के यहां आई थी। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि बीते दो जून को युवती मामा के घर से तैयार होकर मोबाइल लेकर निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। घर नही लौटते से स्वजन परेशान थे। मोबाइल में फोन भी नही लग रहा था। परिवारवाले परिचितों व रिश्तेदारों से संपर्क में थे लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था।इस बीच सोमवार को युवती का रक्तरंजित शव ग्राम पंचायत अमरपुर के आमादारा पाठ के जंगल रास्ते में पड़ा मिला। मृतका की पहचान भी कर ली गई थी।पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोडक़र देख रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को पकड़ पूछताछ शुरू कर दिया है। इनमें आमादारा के दो तथा मृतका के ग्राम भुलसीकला का रहने वाला एक युवक शामिल है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
Read Next
8 February 2026
मुख्यमंत्री ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का लिया जायजा।
7 February 2026
रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण कदम, 14 बैंकों को फाइनल एम्पैनलमेंट किया गया
7 February 2026
कोसीर एवं सरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन पर सख्त कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
7 February 2026
वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री देवांगन 08 फ़रवरी को 87 लाख से अधिक की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण
7 February 2026
मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री श्री साय
7 February 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
7 February 2026
तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
7 February 2026
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निजनिवास पर परिवार सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का स्वागत अभिनंदन किया….
7 February 2026
मुंगेर विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित
7 February 2026
आई०जी०आई०एम०एस० के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० मनीष मंडल के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री
सब्सक्राइब करें
तुरंत खबर पाने के लिए
...
Related Articles
शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, बरियारपुर टेटिया बम्बर एवं धरहरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने से संबंधित विद्यालय चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश
7 February 2026