छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 08 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 8 अप्रैल को सुबह 10.45 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे नारायणपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेलीपेड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला मुख्यालय नारायणपुर में सुबह 11.30 बजे आयोजित सामूहिक विवाह एवं लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात् नारायणपुर से 12.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर

दोपहर 12.55 बजे कांकेर जिले की तहसील अंतागढ़ के ग्राम आमाकड़ा पहुंचेंगे और वहां दोपहर एक बजे से आयोजित ‘झलमत्को लया लयोर गोटुल रच्चा उत्सव-2022‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कार्यक्रम पश्चात् अंतागढ़ से प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button