क्राइमछत्तीसगढ़

आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगद 17000/-दो नग सट्टा पट्टी सहित दो एंड्रॉयड मोबाईल जप्त

धमतरी।  कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों से नगद 17000/-दो नग सट्टा पट्टी सहित दो एंड्रॉयड मोबाईल किया बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को सट्टा, जुआ,अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

इसी तारम्य में आज कोतवाली क्षेत्र में चल रहे आईपीएल मैच में सट्टा पट्टी लिख रहे दो सटोरिया को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिसके पास से हजारो रूपए की सट्टा पट्टी,दो मोबाईल और करीब 17 हजार रूपये नगद बरामद किया गया है। इस कार्यवाही के बाद से आईपीएल मैच पर सट्टा पट्टी लिख रहे सटोरियो में हडकंप मच गया है।

गिरफ्तार आरोपी-:

गणेश चौक के पास धरम सोनकर पिता धनेश सोनकर उम्र 38 वर्ष  साकीन ब्रह्म चौक गोकुलपुर धमतरी एवं दिलीप सोनकर पिता  स्व.सुरेश सोनकर उम्र 24 वर्ष साकीन गणेश चौक धमतरी व्दारा आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा पट्टी लिखने की सुचना मिली थी

सुचना पर कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची,जहां पर धरम सोनकर एवं  दिलीप सोनकर दोनो आरोपियों को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जप्ती सामान- सटोरिया दिलीप के पास से एक मोबाइल,नगदी रकम 8000/- रूपए एवं सट्टा पट्टी, एवं धरम सोनकर के पास से एक मोबाइल,नगदी रकम 9000/-  कुल टोटल जुमला 17000/- रूपए एवं लाखों के सट्टा पट्टी बरामद किया गया है।

थाना सिटी कोतवाली द्वारा दोनो सटोरियों  के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही में उनि.रमेश साहू,सउनि. अमित सिंह, प्रआर. दिनेश तुरकाने, प्रआर. हरीश साहू, आर.बृजेश वैष्णव, आर.नितेश वर्मा, म.आर.जागृति शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button