भिलाई

विभिन्न मामलों में आरोपियों की पतासाजी कर लगन मेहनत एवं सूझबूझ से उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित।

भिलाई / दिनांक 21.02.2022 को सिविक सेंटर स्थित सी ए बिल्डिंग के सभागार कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री बीएन मीणा की पहल पर जिला दुर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय कार्य के लिए सम्मान किया गया। यह सराहनीय कार्य विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा अपने कार्य को लग्न एवं मेहनत से कर्तव्य का निष्पादन करने के लिए दिया गया। जिसको स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा अपने हाथों से दिया गया। सराहनीय कार्य में

माननीय मुख्यमंत्री महोदय की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों संपत्ति संबंधी अपराधों में मशहूर का बरामदगी हेतु उल्लेखनीय कार्य, ब्लाइंड मर्डर , चर्चित मामलों, साइबर सेल के अधिकारियों/कर्मचारियों, पिंक गस्त के माध्यम से रक्षा टीम के द्वारा करने वाले कार्य, सीसीटीएनएस के अधिकारियों/कर्मचारियों, यातायात विभाग में पदस्थ जवानों के द्वारा अच्छे कार्य एवं ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सराहनीय कार्य करने वाले जवानों तथा डायल 112 ईआरवी में तैनात कर्मचारियों की त्वरित कार्यवाही के संबंध मे कार्य एवं पुलिस लाइन में तैनात जवानों को एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों ने संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर, साथ ही उज्जवल भविष्य एवं आगे भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दी गई ।
सम्मान समारोह में नगरी निकाय चुनाव के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सहायक उपनिरीक्षक पूर्ण बहादुर , सउनि नंदूयादव सउनि अजय सिंह एवं सिविल टीम के जवानों, थाना पुरानी भिलाई के ब्लाइंड मर्डर में अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने , उप निरीक्षक दुर्गेश वर्मा, सउनि राजेश पांडे एवं अन्य जवानों, थाना मोहन नगर के अंधे कत्ल के अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सउनि वीरेंद्र सिंह एवं टीम, थाना मोहन नगर में हुई एसबीआई ठगी के अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार करने में , उप निरीक्षक पवन देवांगन, उप निरीक्षक व्यास सिंह परमार, उप निरीक्षक पूरन दास, सउनि अशोक साहू सहित संपूर्ण टीम, रक्षा टीम के प्रभारी संगीता मिश्रा एवं टीम, ईआरवी में तैनात कर्मचारियों के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु कुल 7 जवानों को, चर्चित मामले शिवांग चंद्राकर हत्याकांड के अज्ञात आरोपियों को पकड़ने में उप निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, सउनि- अजय सिंह, राधेलाल वर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत, समित मिश्रा एवं टीम, मोहन नगर में लूट के अज्ञात आरोपियों को पकड़ने में , धर्म सिंह मंडावी, सउनि वीरेंद्र सिंह प्रमोद सिंह एवं टीम को दिया गया। जिला दुर्ग में हुए कुछ चर्चित मामले जिसमें-
1. शिवांग हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने थाना पुलगांव निरीक्षक नरेश पटेल एवं उनकी टीम।
2. सूरज बंछोर भिलाई 3 हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने जिसमें निरीक्षक विनय सिंह बघेल एवं उनकी टीम।
3. मोहन नगर में हुए हत्याकांड एवं लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, निरीक्षक विशाल सोन एवं उनकी टीम।
4. एसबीआई ठगी मामले के आरोपियों को गिरफ्तार करने निरीक्षक गौरव तिवारी एवं साइबर सेल टीम।
5. थाना नेवई के अंधे हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक भारती मरकाम एवं उनकी टीम।
6. खुर्सीपार में हुए हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा एवं उनकी टीम सहित जिले के अन्य महत्वपूर्ण मामलों , वीआईपी ड्यूटी, लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी, बंदोबस्त व्यवस्था को लगे समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों समस्त थाना प्रभारियों, रक्षित निरीक्षक एवं सूबेदार सहित समस्त जवानों का सम्मान किया गया। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री बीएन मीणा महोदय के हाथों *सम्मान पाकर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के चेहरे खिले खिले नजर आए* एवं आगे भी इसी उत्साहवर्धन व ईमानदारी पूर्वक मेहनत व लगन के साथ काम करने की शुभकामनाएं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गई।
उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों एवं 400 से अधिक जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button