![download 9 9](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2022/01/download-9-9.jpg)
Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का भाव वर्ष 2014 के बाद से अब तक के उच्चस्तर 87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार 75वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ। आज यानी बुधवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए।
IOC द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58) से भी महंगा है। जबकि, आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में तो सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है।
तीन रूपये लीटर तक महंगा हो सकता है पेट्रोल
उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद राज्य सरकार के स्तर पर भी मूल्य वर्धित कर (वैट) कम किए जाने से पेट्रोल एवं डीजल के दाम इस स्तर पर हैं। अक्टूबर के अंत में पेट्रोल 110 रुपये और डीजल 98 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया था।
इस वजह से भाग रहा कच्चा तेल
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के मानक ब्रेंट क्रूड के भाव मंगलवार को 87.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए। इसके पीछे बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और आपूर्ति पक्ष से जुड़ी बाधाएं अहम वजह रही हैं। यमन के हूदी विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात में तेल प्रतिष्ठान पर हमला कर आपूर्ति को बाधित किया है। इसके अलावा वैश्विक तेल भंडार भी कम हो रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि इस हमले के बाद पश्चिम एशिया के दो पड़ोसी देशों ईरान एवं सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ने की आशंका है। इससे कच्चे तेल की आपूर्ति आने वाले समय में और बाधित हो सकती है।
जब देश में पेट्रोल एवं डीजल के दाम इतनी ऊंचाई पर थे, उस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड भी 82 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ था। हालांकि. बाद में उसमें गिरावट आती गई और दिसंबर, 2021 के अंत तक यह 68.87 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया था। हालांकि, नए साल की शुरुआत होते ही ब्रेंट क्रूड के भाव फिर से बढ़ने लगे और अब यह 87.7 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुके हैं। यह वर्ष 2014 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
आज इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
जयपुर | 107.06 | 90.70 |
पटना | 105.90 | 91.09 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
स्रोत: आईओसी
पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम चुनाव नतीजों से पहले नहीं बढ़ने वाले! पहले भी ऐसा हो चुका है
दुनिया भर में डीजल-पेट्रोल की औसत कीमत
बता दें globalpetrolprices.com के मुताबिक दुनिया भर में डीजल की औसत कीमत 83.01 भारतीय रुपया प्रति लीटर है। हालांकि, अलग-अलग देशों के बीच इन कीमतों में काफी अंतर है। कीमतों में अंतर डीजल के लिए विभिन्न करों और सब्सिडी के कारण है। वहीं, जबकि, दुनिया भर में गैसोलीन यानी पेट्रोल की औसत कीमत 90.51 भारतीय रुपया प्रति लीटर है।
हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें
दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।